Arbaaz To Become Father Again: पत्नी शूरा हैं प्रेग्नेंट, एक्टर ने खुद की पुष्टि...

arbaaz-to-become-father-again

Arbaaz To Become Father Again: पत्नी शूरा हैं प्रेग्नेंट, एक्टर ने खुद की पुष्टि...

arbaaz to become father again पत्नी शूरा हैं प्रेग्नेंट एक्टर ने खुद की पुष्टि

Arbaaz To Become Father Again: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए है, बताया जा रहा था उनकी वाईफ शूरा प्रेग्नेंट है, लेकिन उनकी तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया था लेकिन अब खुद अरबाज खान ने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट है और वो एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। Read More: Shilpa Shetty Viral Video: विदेशी महिला से बहस पर मचा बवाल, राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी…

अरबाज ने पत्नी की प्रेग्नेंसी की पुष्टि...

हाल ही में अरबाज ने एक साक्षात्कार में कहा, "हां, यह सच है। मैं इससे इनकार नहीं कर रहा हूं क्योंकि अभी सब इस बारे में जानते हैं। मेरा परिवार इसके बारे में जानता है। लोगों को इसके बारे में पता चल गया है और यह ठीक है।" "यह हम दोनों की जिंदगी का बहुत ही रोमांचक समय है। हम खुश हैं और काफी एक्साइटेड हैं। हम इस नए जीवन का स्वागत करने जा रहे हैं।" [caption id="attachment_87201" align="alignnone" width="300"]Arbaaz To Become Father Again 1  [/caption]

उन्होंने अपनी भावनाओं के बारें में बताते हुए आगे कहा -

अरबाज ने अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा, "हर किसी को थोड़ी घबराहट होती है। कोई भी इंसान नर्वस महसूस करता है। मैं भी अब लंबे समय बाद फिर से पिता बनने जा रहा हूं। यह मेरे लिए एक बिल्कुल नया एहसास है। मैं उत्साहित हूं, खुश हूं और इस पल का इंतजार कर रहा हूं। यह मुझे एक नई तरह की खुशी और जिम्मेदारी का एहसास दिला रहा है। और मुझे यह बहुत अच्छा लग रहा है।"

कुछ दिनों पहले हॉस्पिटल में दिखे थे शूरा और अरबाज...

कुछ दिन पहले ही अरबाज पत्नी शूरा के साथ हॉस्पिटल के बाहर दिखाई दिए थे, जिसमें अरबाज अपनी वाइफ हाथ थामे हुए सीढ़ियों से उतारते उन्हें सहारा देते दिखाई दे रहें हैं। वीडियों देखकर लोग कयास लगाए जा रहें थे कि शूरा खान प्रेग्नेंट है।

एक्टर का वायरल हुआ था वीडियो…अटकले हुईं थी तेज..

अरबाज खान का उनकी वाइफ के साथ का वीडियो ‘मानव मंगला’ ने शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है, कि अरबाज खान कैसे अपनी पत्नी शूरा का हाथ थामें चलते नजर आ रहें हैं। और जब शूरा सीढ़ियो से उतरती है, वो उनका हाथ पकड़कर सहारा देते है और फिर उन्हें कार में बिठाते है फिर खुद बैठते हैं।   साथ ही ज्यादातर देखा गया है, कि शूरा बॉडी फिट कपड़े पहनती है, लेकिन वीडियो में वो ओवरसाइज्ड को – ऑर्ड सेट पहने नजर आईं। इस वजह से कहा जा रहा है, कि वो अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं।

यूजर ने कुछ इस तरह दिए रिएक्शन…

वीडियों को देखकर लोगों की तरह – तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रहीं है, एक यूजर ने लिखा कि-”ये बहुत ही अच्छे और जेंटलमैन है।” एक यूजर ने लिखा -”एक नंबर ???” एक यूजर ने लिखा -”लगता है कि वो प्रेग्नेंट है।” एक ने लिखा, ”अरहान को 25 साल की उम्र में एक भाई-बहन मिल रहा है।” एक ने लिखा, ”भाई अब तुम्हारे बेटे की शादी का वक्त है।”

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी और तलाक…

12 दिसंबर 1998 को अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने लव मैरिज की थी। दोनों की जोड़ी लंबे समय तक बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में गिनी जाती रही। हालांकि, शादी के 19 साल बाद, 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

दूसरी शादी: शूरा खान के साथ नई शुरुआत..

तलाक के 6 साल बाद, 57 साल के अरबाज खान ने 24 दिसंबर 2023 को 32 साल की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली। यह शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में आयोजित की गई, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए।

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।