Ajaz Khan Rape Case: एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज...

ajaz-khan-rape-case-bail-rejected

Ajaz Khan Rape Case: एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज...

ajaz khan rape case एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज

Ajaz Khan Rape Case: मुंबई के एक सेशन कोर्ट ने गुरुवार को एक्टर एजाज खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। एक अभिनेत्री ने एजाज पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि एजाज ने खुद को सेलिब्रिटी और रियलिटी शो होस्ट बताते हुए उस पर प्रभाव जमाया और अप्रैल महीने में शादी व आर्थिक मदद का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। Read More: India Pakistan War Celebrity Reactions: भारत और पकिस्तान के वार के बीच सेलेब्रिटीज के रिएक्शन…

FIR चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज...

इस मामले में FIR मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि एजाज ने उसे झूठे वादों में फंसाया और जब उसने शादी की बात की, तो मुकर गया।

'सब कुछ आपसी सहमति से हुआ..' - एजाज

एजाज खान ने अदालत में दिए अपने पक्ष में कहा कि- "महिला को पहले से पता था कि वह शादीशुदा है। उन्होंने दावा किया कि उनके बीच जो भी हुआ वह आपसी सहमति से हुआ। एजाज ने यह भी कहा कि उसके पास व्हाट्सएप चैट्स और वीडियो जैसे डिजिटल सबूत हैं। साथ ही, उन्होंने महिला पर 10 लाख रुपये की मांग करने का भी आरोप लगाया।"

पुलिस ने जताई जांच में बाधा की आशंका..

पुलिस ने एजाज की अग्रिम जमानत का कड़ा विरोध किया। पुलिस का कहना है कि- 'एजाज का फोन और अन्य डिजिटल सबूतों की बरामदगी बाकी है। उन्हें कस्टडी में लेकर पूछताछ जरूरी है। उन्हें जमानत मिलने पर वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं या गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि एजाज पहले ड्रग्स केस में भी गिरफ्तार हो चुके हैं।'

कोर्ट ने कहा- 'यह सिर्फ सहमति से बना रिश्ता नहीं लगता'

सेशन कोर्ट के जज डी. जी. धोबले ने अपने आदेश में कहा - 'FIR में साफ-साफ तारीख, जगह और घटनाओं का जिक्र है। महिला को सिर्फ शादी का वादा नहीं, बल्कि प्रोफेशनल और फाइनेंशियल मदद का भरोसा भी दिया गया था। जज ने कहा कि यह सिर्फ सहमति से बना रिश्ता नहीं लग रहा। ऐसा प्रतीत होता है कि सहमति धोखे या झूठे वादों के आधार पर ली गई है।' कोर्ट ने आगे कहा कि 'व्हाट्सएप चैट्स में ऐसा कुछ नहीं दिखता कि महिला ने पैसे मांगे हों। ऐसे में एजाज की कस्टडी में पूछताछ जरूरी है।'  

संबंधित सामग्री

 स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

लाइफ स्टाइल

स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

Learn how to make Cucumber Kadhi, a refreshing and healthy dish ideal for hot weather, featuring ingredients like cucumber, besan, and spices.

Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या!

उत्तर प्रदेश

Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या!

In Jaunpur, Uttar Pradesh, a groom was fatally shot by two masked gunmen during his wedding procession on May 1. The attackers fled the scene.

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्य प्रदेश

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आधारित सेमिनार का उद्घाटन किया। इसमें लोक निर्माण की अनुकूल तकनीकों पर चर्चा की गई।

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, CM बोले - सरकार फांसी की मांग करेगी

देश-विदेश

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, CM बोले - सरकार फांसी की मांग करेगी

पुणे के नसरापुर में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या की घटना ने आक्रोश फैला दिया है। आरोपी भीमराव कांबले को पकड़ा गया है।

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

मेरठ के लिसाड़ी गेट में पति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी कौसर की हत्या कर दी। यह घटना उनकी तीन बेटियों के सामने हुई, जिसमें उसने लूट की कहानी गढ़ी।