Ahaan Pandey Sayara Debut: अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ हिट, लोगों के साथ चंकी प...

ahaan-pandey-sayara-hit-chunky-pandey-mocks-kapoor-khans

Ahaan Pandey Sayara Debut: अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ हिट, लोगों के साथ चंकी पांडे ने भी कपूर-खान्स की ली चुटकी!

ahaan pandey sayara debut अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ हिट लोगों के साथ चंकी पांडे ने भी कपूर-खान्स की ली चुटकी

Read More: Rozlyn took a dig at Tanushree: तनुश्री दत्ता का रोते हुए वीडियो वायरल, Rozlyn Khan ने उड़ाया मजाक! वायरल पोस्ट में चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे और बेटी अनन्या की तस्वीर है और उसमें कपूर और खान्स की चुटकी ली जा रही है, इस पोस्ट को चंकी पांडे ने भी अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर किया है।

"कपूर-खान्स की दुनिया में पांडे फैमिली की एंट्री" - कैप्शन

वायरल पोस्ट में चंकी पांडे, अनन्या पांडे और अहान पांडे की तस्वीर है, जिसके कैप्शन में लिखा गया – "जहां बॉलीवुड में कपूर और खान्स का बोलबाला रहा है, वहीं अब पांडे परिवार ने सभी को चौंका दिया है।" इस पोस्ट को खुद चंकी पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए इस ट्रेंड को और हवा दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Joginder Tuteja (@tutejajoginder)

यूजर ने कुछ इस तरह से किया रिएक्ट...

इस पोस्ट आने के बाद एक यूजर ने लिखा कि- This is so true. Ahaan brilliant actor , nobody would say that it’s his first movie. Ananya she has improved herself, एक यूजर ने लिखा कि- "अहान शानदार है.. अनन्या भी अच्छी है.. मुझे नहीं पता कि इस लड़की के लिए इतनी नकारात्मक टिप्पणियां क्यों हैं। वह वास्तव में अच्छा सुधार कर रही है..अच्छा रोल मिला तो वो भी अच्छा काम करेगी..उसमें क्षमता है..दुर्भाग्य से उसको सिर्फ गैंग की नजर में कैंडी वाला रोल ही मिलता है।" एक ने लिखा कि - "Loved Ananya in call me bae ❤️waiting for season 2 ?।"

‘Saiyaara’ मूवी की श्रद्धा हुई दिवानी…

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सैयारा मूवी की तारीफ की और 21 जून की रात उन्होंने अपनी स्टोरी में सैयारा मूवी के लास्ट का सीन डाला और उसमें लिखा कि- “सैयारा से आशिकी हो गयी है मुझे” दूसरी स्टोरी में मूवी के एक इमोशनल फोटो शेयर करते हुए लिखा कि- ‘प्योर सिनेमा…प्योर ड्रामा…प्योर मैजिक, उफ…बहुत टाइम बाद इतना इमोशन फिल किया है।’ और उस पोस्ट में अनीत काफी इमोशनल है, उनकी आंखो में दर्द और प्यार दिखाई देता जिसके लिए श्रद्धा ने लिखा – ‘इस मूमेंट के लिए 5 बार देखूंगी।’

फ्रेश केमिस्ट्री से सजी कास्टिंग…

फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा, जो इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री दर्शकों को भा रही है। ‘सैयारा’ उन युवाओं की कहानी है जो बेइंतहा मोहब्बत करते हैं, लेकिन हालात उन्हें रिश्तों की असली परख कराते हैं।

18 जुलाई को रिलीज हुई ‘सैयारा’

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को रिलीज हुई। रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर थिएटर के अंदर से वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दर्शक सीट छोड़कर स्क्रीन के पास जाकर डांस करते नजर आ रहे हैं। अहान पांडे की यह पहली फिल्म है, और फैन्स उन्हें बॉलीवुड का अगला "राइजिंग स्टार" बता रहे हैं।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।