सुनील शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल..
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुनील शेट्टी ने एक मिमिक्री आर्टिस्ट को जमकर लताड़ लगाते दिख रहें हैं। वीडियो में देखा जा सकता है एक मिमिक्री आर्टिस्ट उनकी मिमिक्री कर रहा था। लेकिन एक्टर को उनकी मिमिक्री पसंद नहीं आई तो एक्टर नाराज होकर बोले - “तब से ये भैया अलग-अलग डायलॉग बोल रहे हैं जो मेरी आवाज में हैं ही नहीं। इतनी घटिया मिमिक्री मैंने कभी नहीं देखी। जब सुनील शेट्टी बोलता है तो मर्द की तरह बोलता है। ये बच्चे की तरह बोल रहा था। बेटा जब मिमिक्री करते हो तो अच्छी करनी चाहिए, खराब नकल नहीं करनी चाहिए।”Mimicry artist might have mimicked him saying C-section is better ! byu/vrh_khan inBollyBlindsNGossip
एक्टर की फटकार के बाद एक्टर..
"सॉरी सर, मैं बिल्कुल आपकी मिमिक्री करने की कोशिश नहीं कर रहा था" इस पर सुनील शेट्टी कहते हैं - “कोशिश करना भी मत बेटा। अभी बहुत टाइम है सुनील शेट्टी बनने में। सिर्फ बाल बांधने से कुछ नहीं होता। अभी बच्चा है, लगता है इसने मेरी एक्शन फिल्में देखी ही नहीं।”वीडियो देख फैंस की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं सामने...
वीडियो सामने आने के बाद यूजर की अलग - अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रहीं हैं। एक यूजर ने लिखा कि- "मैं उनकी विरासत को बिल्कुल भी बदनाम नहीं कर रहा, लेकिन अन्ना, दोस्त, थोड़ा विनम्र हो जाओ। वह ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे अपनी पीढ़ी के कोई दिग्गज हों। बडी ज़्यादा से ज़्यादा A-/B+ लिस्ट वाले थे।" एक यूजर ने लिखा कि- "अच्छी प्रतिष्ठा पाने में सालों लग जाते हैं, पर उसे जाने में बस कुछ सेकंड। धिक्कार है सुनील, मुझे लगा था कि तुम विनम्र हो, पर कुतिया, बैठ जाओ।"
एक यूजर ने लिखा कि- "जब कोई उनकी नकल करता है तो वह बहुत नाराज हो जाते हैं, उन्हें और गोविंदा को इस तरह देखकर दुख होता है।" वहीं एक यूजर ने लिखा – मैं तो मिमिक्री आर्टिस्ट के बारे में सोच रहा हूं, शो के बाद इस पर क्या बीती होगी। घर, पड़ोस, वर्कप्लेस, हर जगह उसकी बेइज्जती हुई होगी।