Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

salman-ranveer-meet-bhima-khunti-in-jamnagar

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात!

salman-ranveer meet bhima khunti व्हीलचेयर क्रिकेटर से सलमान और रणवीर ने की मुलाकात

Salman-Ranveer Meet Bhima khunti: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के 31 जन्मदिन पर कई सेलिब्रिटीज उनका बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे थे। इसी बीच बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर एक्टर सलमान खान और धुरंधर फिल्म के फेम एक्टर रणवीर सिंह ने इंटरनेशनल व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खूंटी से अलग-अलग समय पर दोनों ने मुलाकात की। साथ ही उनके टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ भी दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

व्हीलचेयर क्रिकेटर कौन हैं?

भीमा खूंटी (Bhima Khunti) भारत के एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेटर हैं, जो गुजरात व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में भी जाने जाते हैं। वे पोरबंदर, गुजरात के निवासी हैं और व्हीलचेयर क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी के लिए मशहूर हैं। इतना ही नहीं वो एक मोटिवेशनल स्पीकर के रुप में भी पहचान बनाई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhima Khunti (@bhima_khunti_official)

बता दें कि, उन्होंने अब तक 50 से ज्यादा मैच खेल चुके है, जिसमें करीब 1228 से ज्यादा रन भी बना चुके है। इसके साथ ही 30 विकेट भी चटकाएं।

क्रिकेटर ने शेयर किया वीडियो

भीमा खूंटी ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान के ऑटोग्राफ देने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सलमान सुरक्षा कर्मियों के बीच क्रिकेटर से मिलने पहुंचे। उनसे हाथ मिलाया और फिर उनकी टीशर्ट पर ऑटोग्राफ भी दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

भीमा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि-

'सपने कोई सीमा नहीं देखते... वे साहस देखते हैं। क्रिकेट के मैदान से लेकर सलमान खान से मुलाकात तक - भीमा खुंटी के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है ??'

रणवीर सिंह ने भी की मुलाकात

रणवीर सिंह ने भी भीमा से जामनगर एयरपोर्ट पर मुलाकात की। इस वीडियो को भी भीमा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। रणवीर आए उनसे हाथ मिलाया और फिर उनके सामने घुटनों पर बैठकर बातचीत की। उन्हें ऑटोग्राफ दिया।

क्रिकेटर का रणवीर के लिए खास पोस्ट

उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- 'धुरंधर (@ranveersingh) के साथ, कभी-कभी ज़िंदगी आपको ऐसे पल देती है जिन्हें आप कभी नहीं भूल पाते…आज ऐसा ही एक दिन था। रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला। मैंने अपनी ज़िंदगी में कई लोगों से मुलाकात की है, लेकिन आज मैंने जो सादगी, विनम्रता और सम्मान का अनुभव किया, वह सचमुच बहुत खास था। सुपरस्टार होना एक बात है, लेकिन एक सच्चा अच्छा इंसान होना ही आपको असली स्टार बनाता है। यह पल हमेशा मेरे दिल में रहेगा।

  Also Read- Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी के जन्मदिन पर सेलेब्स दे रहें शुभकामनाएं…

संबंधित सामग्री

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

राज्य

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

भोपाल में एक पिता ने गड़े धन के अंधविश्वास में अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है।