कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने अपनी शादी और ट्रोलिंग को लेकर की बात

Mudassar Khan Discusses Marriage

कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने अपनी शादी और ट्रोलिंग को लेकर की बात

Mudassar Khan, in an interview, discussed the social media trolling he and his wife faced post marriage to Hindu girl Riya Kishanchandani, and how they learned to ignore it.

कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने अपनी शादी और ट्रोलिंग को लेकर की बात

कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने अपनी शादी और ट्रोलिंग को लेकर की बात |

Mudassar K Khan On Marriage: कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने एक इंटरव्यू में अपने शादी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि- हिंदू लड़की रिया किशनचंदानी से शादी के बाद उन्हें और उनकी पत्नी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, जिसके बाद उनकी पत्नी परेशान हो जाती थी। हालांकि वो, ऐसे लोगों को ज्यादा इंपार्टेंस नहीं देते। 

एक इंटरव्यू में मुदस्सर का बयान

एक इंटरव्यू के दौरान कोरियोग्राफर ने शादी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि-  ‘अगर कोई गाली देता है या खराब बातें करता है, तो मैं उसे सीधे ब्लॉक कर देता हूं। ऐसे लोगों को भाव देने का कोई मतलब नहीं है, क्योकि सोशल मीडिया पर कई लोग सिर्फ दूसरों को परेशान करने के लिए आते हैं। उनके मुताबिक, ऐसे लोग फेक अकाउंट बनाकर गालियां देते हैं और दूसरों का मूड खराब करने की कोशिश करते हैं।’

पत्नी को सिखाया कैसे करें नजरअंदाज?

मुदस्र ने आगे बताया कि-  'शुरुआत में उनकी पत्नी रिया भी इन कमेंट्स से परेशान हो जाती थीं, लेकिन बाद में उन्होंने उन्हें समझाया कि ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना ही सबसे सही तरीका है। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर लोगों को फिल्टर करना शुरू कर दिया, जब शादी हो जाती है, तो धीरे-धीरे लोगों की बातें अपने आप कम होने लगती हैं। पहले लोग लगातार कमेंट करते हैं, लेकिन बाद में खुद ही शांत हो जाते हैं।'

शादी के बाद लोगों ने कोरियोग्राफर कहा जिहादी 

कोरियोग्राफर ने कहा, 'मुझे अक्सर जिहादी वाले कमेंट मिलते हैं। हमेशा, अगर मैं पोस्ट कर रहा हूं तो मुझे भी आमतौर पर मिलते हैं, तो मुझे लगता है कि ये लोग वो हैं, जो छोटी बिल्डिंगों में, चार माले की बिल्डिंगों में दीवार के कोने में पान थूकते हैं, वो लाल हो जाता है न, तो ये वो लोग हैं जिनकी कोई वैल्यू नहीं है। एक दिन साफ होने वाले हैं।

उन्होंने आगे कहा कि- 

‘मैं ऐसे लोगों को बिल्कुल महत्व नहीं देता। मेरी जिंदगी में इससे कहीं ज्यादा बड़े काम हैं। मैं अपने परिवार, दोस्तों और देश के लिए अच्छा काम करना चाहता हूं। मैं जिंदगी में कुछ बड़ा बनाना और क्रिएट करना चाहता हूं। इसलिए छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देता।’

2023 में कोरियोग्राफर ने की थी शादी

साल 2023 में कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने हिंदू लड़की रिया किशनचंदान से शादी की थी। उनकी शादी में सलमान खान भी शामिल हुए थे। मुदस्सर सलमान खान की कई फिल्मों में कोरियोग्राफर के रुप में काम कर चुके हैं। उन्होंने 'दबंग', 'बॉडीगार्ड' और 'रेडी' जैसी फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया है। 


 

संबंधित सामग्री

हिमाचल CM सुक्खू को जान से मारने की धमकी का मामला, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू को जान से मारने की धमकी का मामला, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था।

आमिर खान ने किया तीसरी शादी का ऐलान, गौरी स्प्रैट बनेंगी दुल्हन

मनोरंजन

आमिर खान ने किया तीसरी शादी का ऐलान, गौरी स्प्रैट बनेंगी दुल्हन

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने घोषणा की कि वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई को विवाह करेंगे। यह शादी बेहद प्राइवेट रखी जाएगी।

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

देश-विदेश

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।

जयपुर में बदला VIP कल्चर का संदेश? रेड सिग्नल पर रुका CM भजनलाल शर्मा का काफिला

राज्य

जयपुर में बदला VIP कल्चर का संदेश? रेड सिग्नल पर रुका CM भजनलाल शर्मा का काफिला

राजस्थान में मोमोज बेचने वाली युवती के झुलसने की घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। घायल युवती के इलाज की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने ली।

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

देश-विदेश

'सॉरी दीदी' बोलकर करता था शिकार, लड़कियों को बाइक से टक्कर मार वीडियो बनाता था यूट्यूबर; दिल्ली पुलिस ने दबोचा

दिल्ली पुलिस ने गुरमन सिंह को गिरफ्तार किया, जो महिला राइडर्स को जानबूझकर टक्कर मारकर उनके रिएक्शन को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था।