'Mahavatar Narasimha' Trailer Release: नरसिंह अवतार की दहाड़ सुन कांप उठा हिरण्य...

mahavatar-narasimha-trailer-2025-narasimha-roar-hiranyakashyap

'Mahavatar Narasimha' Trailer Release: नरसिंह अवतार की दहाड़ सुन कांप उठा हिरण्यकश्यप, ट्रेलर देख फैंस बोले- अद्भुत!

mahavatar narasimha trailer release नरसिंह अवतार की दहाड़ सुन कांप उठा हिरण्यकश्यप ट्रेलर देख फैंस बोले- अद्भुत

'Mahavatar Narasimha' Trailer Release: मोस्टअवटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का ट्रेलर 9 जुलाई बुधवार को रिलीज हो चुका है। 2 मिनट 52 सेकंड का ट्रेलर जो कि एक आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाता है, जिसमें भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की महिमा और प्रह्लाद की भक्ति को दिखाता है। ट्रेलर की शुरुआत 'ॐ ब्रह्मा देवाय नमः' मंत्र के साथ होती है, जो इसकी आध्यात्मिक ऊर्जा को और गहरा कर देता है। आइए जाने कुछ खास बातें... Read More: ‘Special Ops 2’ Release date: कहानी में दिखेगा AI का आतंक, जानिए स्ट्रीमिंग डेट और सीरीज से जुड़ी कुछ खास बातें!

प्रह्लाद की भक्ति और हिरण्यकश्यप का अधर्म...

फिल्म की पूरी कहानी उस धार्मिक संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां प्रह्लाद, भगवान विष्णु के परम भक्त, अपने नास्तिक और अहंकारी पिता हिरण्यकश्यप के विरुद्ध खड़े होते हैं। हिरण्यकश्यप को ब्रह्मा जी से अमरता का वरदान प्राप्त है, लेकिन धर्म की रक्षा के लिए भगवान विष्णु नरसिंह अवतार में प्रकट होकर अधर्म का अंत करते हैं।

शानदार विजुअल्स और VFX ने किया मंत्रमुग्ध...

फिल्म के ट्रेलर में भव्य दृश्य, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और अत्याधुनिक VFX तकनीक का प्रभाव साफ झलकता है। नरसिंह अवतार की दहाड़, हिरण्यकश्यप का आतंक, और प्रह्लाद की अडिग आस्था—हर सीन एक विजुअल मास्टरपीस की तरह गढ़ा गया है।

होम्बले फिल्म्स की नई शुरुआत...

‘KGF’, ‘कांतारा’, ‘सालार’ जैसी मेगा हिट फिल्में देने वाली होम्बले फिल्म्स अब क्लीम प्रोडक्शंस के साथ मिलकर भारत के दस विष्णु अवतारों पर आधारित ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ लॉन्च कर रहा है। इस यूनिवर्स की फिल्में होंगी- महावतार नरसिम्हा (2025), महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035), महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)।

फैंस के रिएक्शंस: “शानदार एनिमेशन, रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर”

ट्रेलर लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। कुछ प्रतिक्रियाएं: एक यूजर ने लिखा कि -  "हेडफोन लगाकर ट्रेलर देखने का अलग ही अनुभव था।" , एक ने लिखा - "KGF, Kantara के बाद अब Mahavatar Narsimha—Hoombale unstoppable!", एक ने लिखा -  "अब इस पौराणिक यूनिवर्स के अगले अध्याय का इंतजार नहीं कर सकता।",  एक ने लिखा -  "यह सिर्फ फिल्म नहीं, एक आध्यात्मिक अनुभव है।"

“ये सिर्फ कहानी नहीं, आत्मा से जुड़ा प्रोजेक्ट है” - शिल्पा धवन

प्रोड्यूसर शिल्पा धवन ने कहा -

“अब दहाड़ने का वक्त आ गया है। 5 साल की कड़ी मेहनत से हमने इस महागाथा को परदे पर उतारा है। हर फ्रेम, हर पल में नरसिंह की शक्ति है।”

डायरेक्टर अश्विन कुमार ने कहा-

“महावतार यूनिवर्स का यह पहला अध्याय वृंदावन की पावन धरती पर लॉन्च हुआ, और इससे पवित्र शुरुआत क्या हो सकती थी! हमारी कोशिश है कि भारत की संस्कृति और कथा को युवा पीढ़ी तक आधुनिक तकनीक से पहुंचाया जाए।”

रिलीज डेट और सिनेमाघरों की तैयारी...

‘महावतार नरसिम्हा’ 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में आएगी। ट्रेलर की लोकप्रियता और फैंस की प्रतिक्रियाएं देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म भारत में पौराणिक सिनेमा की दिशा बदलने वाली साबित हो सकती है।  

संबंधित सामग्री

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

देश-विदेश

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

कोलकाता और जयपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यूपी-बिहार में हीटवेव जारी, और मध्य प्रदेश के 15 पर्यटन स्थल बंद हुए।

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।