B Praak baby news: फेमस सिंगर बी प्राक बने दूसरी बार पिता, उनके घर में गूंजी किलकारियां!

b-praak-baby-news-b-praak-became-father-second-time

B Praak baby news: फेमस सिंगर बी प्राक बने दूसरी बार पिता, उनके घर में गूंजी किलकारियां!

b praak baby news फेमस सिंगर बी प्राक बने दूसरी बार पिता उनके घर में गूंजी किलकारियां

बी प्राक के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ। सिंगर यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया पर 19 दिसंबर यानि की शुक्रवार को एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की। बता दें, उनके घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है, और उसका जन्म 1 दिसंबर 2025 को हुआ था। लेकिन फैंस के साथ ये खुशखबरी 18 दिन बाद शेयर की।

B Praak baby news: सिंगर ने दी बेटे की जन्म की जानकारी

बी प्राक ने बीते दिन शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बेटे की जन्म होने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने कहा कि- "DDVIJ बच्चन पुनर्जन्म - एक आध्यात्मिक पुनर्जन्म राधेश्याम की दिव्य कृपा से, हमें 1 दिसंबर, 2025 को एक पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। हमारा हृदय कृतज्ञता और आनंद से भर गया है। सूर्य का पुनर्जन्म हुआ है, जो हमारे जीवन में प्रकाश, आशा और नई शुरुआत लेकर आया है।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by B PRAAK (@bpraak)

पोस्ट में बच्चे का नाम द्विज बच्चन बताया गया, जिसका अर्थ है, “दोबारा जन्म” यानी जिंदगी में एक नया और अच्छा दौर।

B Praak baby news: फैंस दे रहें बधाईयां

जब से यह जानकारी सिंगर ने साझा की है लोग उन्हें दूबरा पैरेंट्स बनने की बधाईयां दे रहें हैं। एक ने लिखा कि- 'वाह! आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई ❤️❤️ यह सचमुच कान्हा का आशीर्वाद है ?', एक यूजर ने लिखा कि- 'बधाई हो ❤️ आपके लिए बहुत खुश हूं @meera_bachan ? ढेर सारा प्यार, दुआएं और शुभकामनाएं भेज रही हूं ?✨', एक यूजर ने लिखा कि- 'बहुत-बहुत बधाई हो मी♥️ तुम्हारे लिए बहुत खुश हूँ मेरी प्यारी ?? ढेर सारा प्यार ? और शुभकामनाएं ✨? तुम दोनों हमेशा खुश रहो ??♥️♥️ लव यू ??'।

सिंगर ने मीरा बच्चन से 2019 में की थी शादी

सिंगर बी प्राक ने मीरा बच्चन से 2019 में शादी की थी। शादी के अगले साल ही उन्होंने प्यारे से पहले बेटे को जन्म दिया और पैरेंट्स बने। साल 2022 में सिंगर की वाइफ प्रग्नेंट थी लेकिन उस बच्चे का निधन हो गया। बता दें, बी प्राक का नाम प्रतीक बच्चन है, उन्होंने पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने शानदार गानों से पॉपुलैरिटी हासिल की है। उनके कुछ फेमस गाने जैसे - मन भर्रया, बेशर्म रंग, राता लम्बियान और फिलहाल जैसे कई हिट गाने दिए हैं।  

संबंधित सामग्री

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

देश-विदेश

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 2 विमान आए आमने-सामने, टक्कर होते बची

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया और इंडिगो के विमान आपस में आमने-सामने आ गए। दोनों विमानों को समय पर रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और  शाह के PA की एंट्री

राज्य

UP चुनाव से पहले BJP की नई टीम की घोषणा, राजनाथ के छोटे बेटे और शाह के PA की एंट्री

उत्तर प्रदेश BJP ने विधानसभा चुनाव से पहले 64 सदस्यों की नई टीम की घोषणा की। नई टीम में 13 महिलाएं और विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व शामिल है।

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी फ्रिज से आ रही बदबू से हैं परेशान ,तो अपनाएं ये उपाय

फ्रिज में बदबू आने का मुख्य कारण खराब खाना होता है। बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल करके फ्रिज को बदबू-मुक्त और ताज़ा बनाया जा सकता है।

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई  ये सुविधा

राज्य

CBSE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर असहमति जताने वाले छात्रों को दी गई ये सुविधा

CBSE बोर्ड ने छात्रों की शंकाओं को दूर करने के लिए उत्तर पुस्तिका की फिजिकल जांच के लिए नई व्यवस्था शुरू की। यह सुविधा केवल उन छात्रों के लिए है जिनके वेरिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ।

जबलपुर में हवलदार का VIDEO वायरल, महिला को समझाते दिखे पुलिस कार्रवाई के तौर-तरीके

राज्य

जबलपुर में हवलदार का VIDEO वायरल, महिला को समझाते दिखे पुलिस कार्रवाई के तौर-तरीके

जबलपुर के अधारताल थाने में एक हवलदार का वीडियो वायरल होने के बाद, जिसमें वह एक महिला को पुलिस कार्रवाई के दौरान क्या कहना है इसकी तैयारी कराते दिखाई दे रहे हैं।