छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेक्टर-10 में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कपल चलती बुलेट पर रोमांस करते नजर आ रहा है। युवक बाइक चला रहा और युवती बाइक की टंकी पर बैठे युवक से लिपटी दिख रही।इतना ही नहीं, युवती अपने साथी को पकड़कर रोमांटिक अंदाज में झूम रही है। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। वे ट्रैफिक नियमों की परवाह किए बिना सड़क पर घूम रहे थे। राहगीरों ने इस दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
कपल की नहीं हुई पहचान
वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद लोगों में गुस्सा है,सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि, यह हरकत कपल और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अभी तक युवक-युवती की पहचान नहीं हो पाई है।
सस्ती लोकप्रियता पाने का गलत तरीका-ASP
इस मामले में यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋचा मिश्रा ने बताया कि, सस्ती लोकप्रियता पाने का यह बहुत ही गलत तरीका है। यातायात के नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है। इनके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस और संबंधित थाना पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
पहले भी सामने आ चुके है वीडियो
ऐसा ही एक वीडियो कुछ दिन पहले बिलासपुर जिले में अरपा रिवर व्यू किनारे बाइक पर बैठकर लिप-किस करने का वीडियो सामने आया है। इसके साथ ही शहर में कार की सन-रूफ खोलकर स्टंट करते युवक भी कैमरे में कैद हुए हैं। इन दोनों मामलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।दोनों वीडियो 23 जुलाई की रात के बताए जा रहे हैं। तेज रफ्तार कार से फर्राटे भरते हुए युवकों में लव उर्फ लक्की कुंभकार, अरमान उर्फ ऋषभ कुंभकार, रमाशंकर कौशिक और प्रियांशु कश्यप शामिल हैं। इसके पहले बिलासपुर में 18-19 जुलाई को नेशनल हाईवे-130 जाम कर रसूखदार लड़कों ने ड्रोन से फोटो शूट कराया था। रौब दिखाने के लिए वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया था। इस पर हाईकोर्ट ने बिलासपुर पुलिस पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद पुलिस ने रसूखदार लड़कों पर FIR दर्ज कार जब्त किया था।
Read More :- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा: गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग
Watch Now :- #bhopalnews:भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !
