dumper-crushes-9-people-in-pune

पुणे में देर रात फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को एक डंपर ने कुचल दिया

By : Shital Sharma
पुणे में देर रात फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को एक डंपर ने कुचल दिया

दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई,चालक गिरफ्तार

पुणे में रविवार देर रात करीब 1 बजे एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे नौ लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से एक की उम्र 1 साल और दूसरे की 2 साल है। हादसा वाघोली के केशानंद फाटा इलाके में हुआ। डंपर का चालक नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि फुटपाथ पर करीब 12 लोग सो रहे थे। ये सभी लोग मजदूर थे और काम के सिलसिले में पुणे से अमरावती जा रहे थे। इन मजदूरों के कुछ दोस्त पास की झोपड़ी में सो रहे थे। उन्होंने कहा, ''डंपर पूरी गति से जा रहा था और उसने फुटपाथ पर चढ़कर वहां सो रहे लोगों को कुचल दिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचित किया गया।

दो दिन पहले मुंबई में फुटपाथ पर खेल रहे एक 4 साल के बच्चे को एक एसयूवी कार ड्राइवर ने कुचल दिया था। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद मजदूरों के परिजनों ने बताया कि डंपर तेज गति से आगे बढ़ रहा था।