Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Duleep Truohy 2025 Team: केएल राहुल और सिराज की होगी टीम में एंट्री, BCCI ने दिया सख्त आदेश…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Duleep Truohy 2025 Team: केएल राहुल और सिराज की होगी टीम में एंट्री, BCCI ने दिया सख्त आदेश…

Hema Gupta August 22, 2025

Duleep Truohy 2025 Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट की अहमियत बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि सेंट्रली-कॉन्ट्रैक्टेड सभी खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी जैसे प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेना होगा। यह निर्देश तब जारी हुआ जब साउथ जोन ने केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और अन्य दिग्गज खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल नहीं किया। टूर्नामेंट 28 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू होगा।

Read More: US Open 2025 Women’s Singles: सबालेंका, गॉफ और स्विएटेक में से कौन लिखेगा न्यूयॉर्क में इतिहास?

BCCI का ईमेल कर दिए निर्देश…

पिछले हफ्ते BCCI के जनरल मैनेजर (क्रिकेट ऑपरेशंस) अभय कुरुविला ने सभी राज्य क्रिकेट संघों को ईमेल भेजा। इसमें कहा गया कि-  “दलीप ट्रॉफी की प्रतिष्ठा बनाए रखने और टूर्नामेंट की अच्‍छी क्‍वालिटी को सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है कि वर्तमान में उपलब्ध सभी भारतीय खिलाड़ियों का चयन उनकी संबंधित जोनल टीमों के लिए किया जाए, क्षेत्रीय संयोजकों से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए उपलब्ध सभी भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया जाए।”

पिछले साल भी लागू हुआ था नियम…

BCCI ने पिछले साल ही यह नियम बनाया था कि सभी इंटरनेशनल खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी होगा। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को IPL से ज्यादा घरेलू टूर्नामेंट को महत्व देने के लिए प्रेरित करना था। इसी साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भी बोर्ड ने इस नियम को दोहराया।

राज्य संघों की चिंता…

कई राज्य क्रिकेट संघों का मानना है कि बड़े खिलाड़ियों के सीधे शामिल होने से रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाता। उनका कहना है कि सीनियर खिलाड़ियों को दलीप या देवधर ट्रॉफी की बजाय इंडिया-ए या बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन में खेलना चाहिए।

साउथ जोन का असमंजस…

साउथ जोन ने 27 जुलाई को अपनी दलीप ट्रॉफी टीम का ऐलान कर दिया था और तिलक वर्मा को कप्तान बनाया था। उस वक्त BCCI का यह आदेश नहीं आया था। अब कुरुविला के ईमेल के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि साउथ जोन अपनी टीम में बदलाव करता है या नहीं।

दलीप ट्रॉफी की संभावित टीम…

इस बार दलीप ट्रॉफी में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। ऐसे में टूर्नामेंट का स्तर और रोमांच दोनों और बढ़ने वाले हैं।

A gripping clash of the zones is upon us! 🔥

Presenting the 2025-26 #DuleepTrophy squads 👕 🙌

Who will lift the coveted crown? 🏆@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/q6VhJIIwBz

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 12, 2025

नियम का उल्लंघन करने पर चयन से बाहर…

BCCI ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी खिलाड़ी उपलब्ध होने के बावजूद अगर घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लेता, तो उसे चयन के लिए नहीं माना जाएगा। केवल राष्ट्रीय कोच और चयन समिति के अध्यक्ष की अनुमति मिलने पर ही खिलाड़ी को आराम दिया जा सकेगा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: ज़िंदगी बर्बाद कर देंगी ये 5 आदतें: अभी नहीं सुधरे तो पछताओगे!
Next: Delhi:स्ट्रीट डॉग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फरमान– खूंखार कुत्ते रहेंगे कैद में, नसबंदी वाले लौटेंगे वहीं जहां से पकड़े गए थे.

Related Stories

Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित
  • गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
  • AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध
  • भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.