भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं

bhagoriya-fair-cm-dr-mohan-yadav

भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं

भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं

Bhagoriya fair: आदिवासी अंचल के प्रमुख पर्व भगोरिया पर जुलवानियां में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज की उपस्थिति के बीच सांस्कृतिक उत्साह और राजनीतिक घोषणाओं का संगम देखने को मिला। कैबिनेट मंत्रियों के साथ नागलवाड़ी कृषि कैबिनेट बैठक के बाद कार से जुलवानियां भगोरिया हाट उत्सव में पहुंचे। प्रदेश में आज अंतिम भोगरिया हाट है। आज प्रदेश भर में आदिवासी क्षेत्र में जगह-जगह भगोरिया भर रहा है। यह पर्व होली से सात दिन पहले शुरू होकर होली के दिन समाप्त होता है और आदिवासी समाज की पहचान है। [caption id="attachment_138196" align="alignnone" width="1181"]भगोरिया पर्व में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव भगोरिया पर्व में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव[/caption]

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को किया तीर-कमान भेंट

आज अंतिम भोगरिया हाट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबिनेट के साथ जिले के जुलवानियां भगोरिया उत्सव में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने सबसे पहले आदिवासी समाजजन के साथ भगोरिया उत्सव पर कैबिनेट मंत्रियों के साथ नृत्य किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री का जनजातीय समाज एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। उन्हें जनजातीय संस्कृति के प्रतीक स्वरूप तीर-कमान भेंट किया गया,और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ देकर अभिनंदन किया।

Bhagoriya fair: भगोरिया को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का लिया  निर्णय

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भगोरिया जैसे पारंपरिक उत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का निर्णय लिया है। यह सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और भावनाओं का प्रतीक है। जनता के हित में जो भी मांगें आई हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। सरकार आदिवासी अंचल के विकास को प्राथमिकता दे रही है।उन्होंने इस मौके पर कहा कि भगोरिया पर्व जनजातीय संस्कृति,प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मध्यप्रदेश सरकार जनजातीय परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

जनजातीय संस्कृति और सामाजिक स्नेह का जीवंत उत्सव-मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फाल्गुन मास के रंगों, मांदल की थाप और जीवन-प्रेम की उमंग से सराबोर भगोरिया पर्व जनजातीय संस्कृति और सामाजिक स्नेह का जीवंत उत्सव है, जिसे प्रत्यक्ष रूप से शामिल होकर ही पूरी तरह महसूस किया जा सकता है।

Bhagoriya fair: "जनजातीय पहचान को मजबूत करने का प्रतीक"

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह पर्व जनजातीय संस्कृति, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। पारंपरिक लोकधुनों, नृत्य और उल्लासपूर्ण वातावरण ने पूरे क्षेत्र को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनजातीय परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। विरासत को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ इस पर्व को गरिमा और भव्यता के साथ मनाया गया,जो राज्य सरकार की संवेदनशील सोच और जनजातीय पहचान को मजबूत करने का प्रतीक है।

संबंधित सामग्री

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

राज्य

मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ करेगी SIT

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच जारी है। जांच में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है।

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

देश-विदेश

तमिलनाडु में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, लिखा - दोबारा परीक्षा नहीं दे पाउंगी

तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकीर्तना ने NEET की परीक्षा में विफलता के डर से सुसाइड कर लिया। परीक्षा रद्द होने पर उसने अपनी जान दे दी।

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

देश-विदेश

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे और Vivatech 2026 सम्मेलन में शामिल होंगे। फ्रांस और अमेरिका के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुईं।

 T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

खेल

T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया, स्मृति और शेफाली की शानदार पारी के साथ।

2 वर्षीय नव्या ने 48 सेकंड में बनाया विश्व रिकॉर्ड, सभी राजधानियां याद

राज्य

2 वर्षीय नव्या ने 48 सेकंड में बनाया विश्व रिकॉर्ड, सभी राजधानियां याद

इंदौर की 2 साल की नव्या बाहेती ने मात्र 48 सेकंड में भारत के सभी राज्यों की राजधानियों के नाम याद कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।