Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sardaar Ji 3 Trailer Dijit Trolled: दिलजीत ने सरदार जी-3 का शेयर किया ट्रेलर, मचा बवाल!
  • एंटरटेनमेंट

Sardaar Ji 3 Trailer Dijit Trolled: दिलजीत ने सरदार जी-3 का शेयर किया ट्रेलर, मचा बवाल!

Hema Gupta June 23, 2025

Sardaar Ji 3 Trailer Dijit Trolled:पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने रविवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म सरदार जी-3 का ट्रेलर शेयर किया। फिल्म 27 जून को रिलीज हो रही है। लेकिन फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया है। और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज भी इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म पकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ रिलीज की गई तो दिलजीत को दोषद्रोही माना जाएगा।

Read More: रे रिश्ता…अक्षरा के माता-पिता ने लिया तलाक, सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

देशद्रोह का मामला होगा दर्ज!

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE) के प्रेसिडेंट बी. एन. तिवारी ने फिल्म का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा, “हमने पहले ही इस फिल्म को बैन करने की चेतावनी दी थी। अब अगर इसे भारत में रिलीज किया गया या फॉरेन में रिलीज कर देश में प्रमोट किया गया तो दिलजीत दोसांझ, उनकी प्रोडक्शन कंपनी और सभी जुड़े प्रोड्यूसर्स को बैन किया जाएगा। यह देश के खिलाफ गद्दारी है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

बिन सेंसर रिलीज पर दी चेतावनी “माफ नहीं किया जाएगा”

बी.एन. तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि यदि ट्रेलर या फिल्म बिना सेंसर के किसी भी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है, तो इसे राष्ट्रविरोधी गतिविधि मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। फेडरेशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजने का निर्णय लिया है।

“शहीदों का अपमान है ये फिल्म” – फेडरेशन का कड़ा बयान

तिवारी ने कहा, “हमने इन्हें लेटर भेजकर आगाह किया था। यदि आप फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं तो आर्टिस्ट चेंज कर दीजिए, क्योंकि दौर जो चल रहा है, वो ठीक नहीं है। पहलगाम हमले जो मारे गए हैं, वो तो मारे गए हैं, लेकिन उनसे जुड़े जो लोग हैं उनका दर्द खत्म नहीं होगा। ऐसे पाकिस्तानियों को देश में किसी भी तरह सपोर्ट नहीं किया जाएगा। अगर आप देश के खिलाफ काम कर रहे हैं और राष्ट्रविरोधी हैं उसे हम रोकेंगे। सरकार हमारे साथ है। सरकार और PMO की तरफ से हमें लेटर भेजा है कि कोई भी देश के खिलाफ इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाए।”

‘दिलजीत को पूरे भारत में बैन करें..’ -FAIWCA

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AIWCA) ने भी इस विवाद पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, “दिलजीत दोसांझ भारत के खिलाफ जाकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ दुनियाभर में फिल्म रिलीज कर रहे हैं। हम ये कतई नहीं होने देंगे। आप एक टेररिस्ट कंट्री की लड़की को काम दे रहे हो, हम कैसे चुप रहेंगे। दिलजीत के किसी कॉन्सर्ट को भारत में नहीं होने देंगे। हम पूरी इंडस्ट्री से दिलजीत को पूरी तरह बॉयकॉट करने की मांग करते हैं।”

ट्रेलर केवल इंस्टाग्राम पर क्यों?

दिलजीत ने इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर नहीं, बल्कि केवल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि हालिया आतंकी हमलों के बाद यूट्यूब ने कई पाकिस्तानी कलाकारों से जुड़ी सामग्री हटाई है। इसी कारण दिलजीत ने यूट्यूब से दूरी बनाए रखी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

पहलगाम हमले के बाद पाक कलाकारों को किया गया था बैन

FWICE पहले ही पाकिस्तानी कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध का एलान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भारतीय नागरिक उनके साथ काम करता है, तो उसे देशद्रोह का दोषी माना जाएगा।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा, ट्रेलर की हो रही आलोचना

फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना का शिकार हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, “देश से ऊपर कुछ नहीं, ऐसे लोगों को काम देना शहीदों का अपमान है।” दूसरे ने लिखा, “मैं इस फिल्म का इंतजार कर रहा था, लेकिन अब बिल्कुल नहीं देखूंगा।”  तीसरे ने लिखा कि – ‘ये सब इंडिया के लिए जहर घोलते है और हमारे यहां के लोग इन्हें काम देते है वाह…🙌।’ वहीं कई लोगों ने दिलजीत के लिए गद्दार लिखा।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल उपचुनाव: AAP, BJP, कांग्रेस और TMC ने जीतीं सीट
Next: Yogi Adityanath: जनता दर्शन में बच्ची की मासूम फरियाद सुनकर मुस्कुरा उठे सीएम योगी, दिया भरोसा और चॉकलेट

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.