Developed India by 2047: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने उनके आवास संत कबीर कुटीर पर आए पंजाब के युवाओं से संवाद किया. और नीति और रोजगार से जुड़े अवसरों पर सार्थक चर्चा की.इस दौरान उन्होंने सुशासन और मेरिट आधारित मॉडल को विकास के आधार पर बात की. और पारदर्शी रोजगार नीति पर जोर दिया, जिससे योग्य युवाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सकें.

Developed India by 2047: अधिक चुनौतीपूर्ण कार्य है
साथ ही सीएम ने कौशल विकास को भविष्य की जरूरत बताते हुए कहा कि.. प्रशिक्षण, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है. लोकतंत्र में जनता का विश्वास जीतना आसान नहीं होता और उसे बनाए रखना उससे भी अधिक चुनौतीपूर्ण कार्य है.
Developed India by 2047: सम्मान मिले और उन्हें समान अवसर प्राप्त हों
Developed India by 2047: उन्होंने कहा की केंद्र और हरियाणा में डबल इंजन सरकार का तीसरा कार्यकाल इस बात का प्रमाण है कि.. विशेष रूप से युवाओं ने सरकार की नीतियों पर भरोसा दिख रहा है. और सरकार ने अपने कार्यकाल के प्रारंभ से ही यह सुनिश्चित किया कि युवाओं की प्रतिभा को सम्मान मिले और उन्हें समान अवसर प्राप्त हों.
विकसित भारत 2047 में युवा सबसे बड़ी ताकत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का है और इस लक्ष्य को साकार करने में देश का युवा वर्ग सबसे बड़ी शक्ति है. पीएम के नेतृत्व में भारत विश्व की शीर्ष आर्थिक शक्तियों में शामिल हुआ है,, और इससे तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
Also Read-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में एचपीडब्ल्यूसी की हुई बैठक
नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई
सीएम आगे कहते है की नशे के खिलाफ हरियाणा सरकार पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है. नशा मुक्ति केंद्रों की स्थापना से लेकर नशे की लत से ग्रसित युवाओं के इलाज तक, सरकार हर स्तर पर निरंतर प्रयास कर रही है.
उन्होंने बताया कि.. जिन थाना क्षेत्रों में नशे की गतिविधियां अधिक पाई जाती हैं, वहां संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियां भी अटैच की जा रही हैं.
Also Read-Cm nayab singh saini birthday: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर कराया हवन
स्वास्थ्य योजनाओं से लाखों को राहत
स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि.. आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के तहत लाखों लोगों को लाभ मिला है। अब तक लगभग एक करोड़ पचास लाख कार्ड जारी किए जा चुके हैं और 4500 करोड़ रुपये तक के क्लेम सरकार द्वारा दिए गए हैं.
खेलों में हरियाणा की मजबूत पहचान
खेलों के क्षेत्र में हरियाणा की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि.. राज्य में खेल नर्सरियों, खेल अकादमियों और व्यायामशालाओं की स्थापना की गई है. खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल किट और आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है.
