Delhi Chief Minister: खबर दिल्ली से है जहां दिल्ली विधानसभा चुनावों में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। बतादें कि पार्टी ने बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ा था और अब मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
सीएम और मंत्री पद के नामों को लेकर हुई चर्चा
आपको बतादें कि आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्री पदों के लिए नामों पर विचार किया गया। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बैजयंत पांडा, और बीएल संतोष भी मौजूद थे। इससे पहले, चुनावी परिणामों के बाद शनिवार शाम को भाजपा दफ्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सरकार गठन की रूपरेखा पर चर्चा हुई थी।
read more: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का महाकुंभ दौरा, सीएम योगी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल
10 फरवरी को पीएम जा सकते हैं फ्रांस
Delhi Chief Minister: सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 फरवरी को फ्रांस जाने से पहले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है। बतादें कि पीएम मोदी 14 फरवरी को वापस लौटेंगे और उसके बाद दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह भव्य होगा और इसमें NDA के नेताओं के शामिल होने की संभावना है, साथ ही सभी NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जाएगा।
बतादें कि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आज शाम सभी जीते हुए विधायकों से मुलाकात करेंगे और सरकार गठन को लेकर चर्चा करेंगे।
अतिशी ने सौंपा इस्तीफा
Delhi Chief Minister: इसके अलावा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पार्टी की हार के बाद उपराज्यपाल वी के सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि, आतिशी अपनी कालकाजी सीट पर जीतने में सफल रहीं। इस्तीफे के बाद दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया गया है।
watch now: Bhopal News- वीडी शर्मा का केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान
