Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज आया सामने: डॉ. शाहीन ने खोला आतंक नेटवर्क का राज
  • Top Story
  • देश-विदेश

दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज आया सामने: डॉ. शाहीन ने खोला आतंक नेटवर्क का राज

himani Shrotiya November 12, 2025

Delhi Blast Live Video: दिल्ली में हुए लाल किला ब्लास्ट का नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे देश को दहला दिया है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे चलती गाड़ियों के बीच एक आई20 कार पार्किंग से निकलते ही जोरदार धमाके के साथ उड़ी। यह घटना शाम 6 बजकर 50 मिनट की बताई जा रही है, जब लाल किले के पास सड़क पर सामान्य भीड़भाड़ और ट्रैफिक का माहौल था।

फुटेज में धमाके से पहले कार की हरकतें और आसपास का माहौल स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार कुछ सेकंड तक पार्किंग से धीरे-धीरे बाहर आती है और अचानक एक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो जाता है। धमाके की आवाज़ दूर तक सुनाई दी और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

कंट्रोल रूम में रिकॉर्ड हुआ पूरा धमाका

चांदनी चौक क्षेत्र की निगरानी कर रहे CCTV कंट्रोल रूम में यह फुटेज रिकॉर्ड हुआ है। इस वीडियो में लाल किले के पास की जगह स्पष्ट नजर आ रही है, जहां विस्फोट हुआ। चार कैमरा विंडो में रिकॉर्ड इस फुटेज में हर एंगल से धमाके का खौफनाक मंजर दिखाई देता है।

धमाके के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास खड़े लोग जमीन पर गिर पड़े। कंट्रोल रूम में मौजूद अधिकारियों ने तुरंत पुलिस और राहत दलों को सूचित किया। कुछ ही मिनटों में पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए।

डॉ. शाहीन ने खोला आतंक नेटवर्क का राज

Delhi Blast Live Video: इधर, इस दिल्ली ब्लास्ट की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन शाहिद ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वह अपने साथी आतंकी डॉक्टरों के साथ मिलकर देशभर में हमलों की साजिश रच रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शाहीन ने बताया कि वह पिछले दो साल से विस्फोटक सामग्री जमा कर रही थी और दिल्ली, हरियाणा, और जम्मू-कश्मीर में अपने नेटवर्क के ज़रिए हमलों की योजना बना रही थी।

डॉ. शाहीना शाहिद
डॉ. शाहीना शाहिद

वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़ा नेटवर्क

जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि शाहीन और उसके साथी एक वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े हुए थे। इस ग्रुप में शामिल लोग पढ़े-लिखे प्रोफेशनल थे, जो डॉक्टर, इंजीनियर और रिसर्चर के रूप में काम कर रहे थे।

ये सभी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े थे। इनका ग्रुप फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से अपनी गतिविधियां चला रहा था। शाहीन शाहिद यूनिवर्सिटी के एक लैब प्रोजेक्ट के बहाने रासायनिक विस्फोटकों पर प्रयोग कर रही थी।

Delhi Blast Live Video: मेवात से मौलवी गिरफ्तार

जांच आगे बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को इस मॉड्यूल से जुड़े एक और आरोपी इश्तियाक मौलवी को हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इश्तियाक अल फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस के पास किराए के मकान में रह रहा था।

छापेमारी के दौरान उसके घर से 2,500 किलो से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर बरामद किया गया है। यह बरामदगी अब तक की जांच में सबसे बड़ा विस्फोटक स्टॉक मानी जा रही है।

इश्तियाक को श्रीनगर ले जाया गया है, जहां उससे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह नेटवर्क देश के कई राज्यों में सक्रिय था और ब्लास्ट की योजना कई महीनों से बनाई जा रही थी।

आरोपी इश्तियाक मौलवी
आरोपी इश्तियाक मौलवी

डॉक्टर उमर की पहचान जारी

ब्लास्ट में शामिल कार आई20 को चलाने वाला शख्स डॉक्टर उमर बताया जा रहा है। हालांकि, विस्फोट के कारण उसका शरीर पूरी तरह झुलस गया था जिससे पहचान मुश्किल हो गई। पुलिस ने उसकी मां का DNA सैंपल लेकर जांच के लिए AIIMS फॉरेंसिक लैब में भेजा है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि DNA रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि कार चलाने वाला व्यक्ति उमर ही था या नहीं। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि उमर भी शाहीन शाहिद के संपर्क में था और दोनों एक ही नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

डॉक्टर उमर
डॉक्टर उमर

Delhi Blast Live Video: PM रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना की भयावहता को और उजागर कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कई मृतकों के कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट गईं।

कुछ लोग मौके पर ही मारे गए, जबकि कई गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। AIIMS और लोक नायक अस्पताल में भर्ती घायलों में से कुछ की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग की मुखिया डॉ. शाहीना शाहिद गिरफ्तार, आतंक नेटवर्क से जुड़े कई बड़े खुलासे

Shaheena Shahid Delhi Blast: दिल्ली पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने हाल ही में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जैश-ए-मोहम्मद (JeM) की महिला विंग जमात-उल-मोमिनात की प्रमुख बताई जा रही डॉ. शाहीना शाहिद की गिरफ्तारी ने आतंकवाद के एक नए और खतरनाक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

ब्लास्ट के पीछे डॉक्टरों का नेटवर्क
ब्लास्ट के पीछे डॉक्टरों का नेटवर्क

Shaheena Shahid Delhi Blast: जांचकर्ताओं ने बताया कि शाहीना शाहिद की कार (HR 51 नंबर) से एक असॉल्ट राइफल (AK-47), गोला-बारूद और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पूरी खबर….

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : स्कूल वैन खड़े ऑटो से टकराई, दो बच्चे और ड्राइवर घायल हुए
Next: CG NEWS : सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट,छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर

Related Stories

PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.