दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

IRS Officer's Daughter Murdered

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी irs अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक | India Today

IRS officer’s daughter murdered: राजधानी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस ने इस मामले में एक पूर्व घरेलू कर्मचारी को मुख्य संदिग्ध माना है।

घर में अकेली थी युवती, लौटने पर माता-पिता के उड़े होश

Representative image

पुलिस के अनुसार, घटना के समय युवती घर में अकेली थी। उसके माता-पिता रोजाना की तरह जिम के लिए बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने अपनी बेटी को मृत अवस्था में पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक और क्राइम टीम को बुलाया गया, जो सबूत जुटाने में लगी हुई है।

रेप, हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

6 हफ्ते पहले निकाला गया कर्मचारी संदेह के घेरे में

Representative image

जांच अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में राहुल मीना (19) नामक पूर्व घरेलू कर्मचारी पर शक गहराया है, जिसे करीब छह सप्ताह पहले नौकरी से निकाला गया था। वह आठ महीने तक घर में काम कर चुका था, लेकिन कथित आर्थिक गड़बड़ी के कारण उसे हटा दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को बुधवार सुबह करीब 6 बजे घर के आसपास देखा गया है, जिससे उसके खिलाफ शक और मजबूत हो गया है।

प्रमुख खबरें