भयानक हत्या का मामला

अवैध संबंध में रची खूनी साजिश! तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, खेत में दफनाई लाश

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

By : रोहन उमक
अवैध संबंध में रची खूनी साजिश! तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, खेत में दफनाई लाश

अवैध संबंध में रची खूनी साजिश! तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, खेत में दफनाई लाश

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 42 वर्षीय मुथ्यम रेड्डी के रूप में हुई है, जो नारायणखेड़ मंडल के गंगापुर गांव का निवासी था। उसकी शादी करीब 12 साल पहले कल्पना नाम की महिला से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था, जिसकी वजह महिला का कथित प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता, फिर रची गई हत्या की साजिश

जांच में पता चला कि कुछ महीने पहले कल्पना की मुलाकात मनूर मंडल निवासी गैनी पंडारी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कथित तौर पर प्रेम संबंध बन गया। जब मुथ्यम रेड्डी को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो घर में विवाद बढ़ने लगा। पुलिस को शक है कि इसी के बाद दोनों आरोपियों ने हत्या की योजना बनाई।

आरोप है कि महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर मुथ्यम रेड्डी की हत्या की और शव को गांव के बाहरी इलाके में स्थित खेत में ले जाकर दफना दिया। बताया जा रहा है कि जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर शव को मिट्टी और पत्थरों से ढंक दिया गया ताकि किसी को शक न हो।

प्रतीकात्मक तस्वीर

गुमशुदगी की शिकायत ने बढ़ाया शक

हत्या के बाद आरोपी महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पति की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ। कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने पर महिला और उसके प्रेमी के बीच लगातार बातचीत का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां कथित तौर पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

संबंधित सामग्री

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में ईशू कन्नौजिया की हत्या उसके दोस्तों ने की, जिन्होंने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए उसे शराब पिलाकर मार डाला।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में CCTV ने महाराष्ट्र साइबर फ्रॉड मामले में महत्वपूर्ण सुराग दिया, जिसके चलते 32 वर्षीय राजेंद्र गणराज नागर को गिरफ्तार किया गया।

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई ऑफिसर मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की वजह अभी जांच के अधीन है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026