उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

Teen Murdered in Amethi

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या!

In Amethi, Uttar Pradesh, a teenager was found murdered with his throat slit. The incident has sparked outrage and fear in the village.

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या

उत्तर प्रदेश के अमेठी में 16 वर्षीय नाबालिक की हत्या! |

Amethi Hatya News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, वहां एक 16 वर्षीय किशोर आरेन्द्र पासी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। 5 जून शुक्रवार की सुबह उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर मिला। यह मामला जायस थाना क्षेत्र के पूरे बख्शी बहादुरपुर गांव का है। पूरे गांव में इस घटना से दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतक की पहचान 

मृतक की पहचान आरेन्द्र पासी (पुत्र जागेश्वर पासी) के रूप में की गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। आरेन्द्र ई-रिक्शा चलाकर घर की आर्थिक मदद करता था। उसके परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है, जो ढाबे पर काम करता है।

पुलिस को दी घटना की सूचना

घटना की सूचना मिलते ही जायस पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ तिलोई दिनेश मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

मृतक के पिता जागेश्वर पासी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के हीरालाल और उसके तीनों बेटों आकाश, विकास तथा विक्रम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि, कुछ दिन पहले आरेन्द्र का इन आरोपियों से विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जन्मदिन पार्टी में गया था किशोर

परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम आरेन्द्र पड़ोसी अमृतलाल के घर उनकी बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। वहां नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के बाद वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने खेत की मेड़ पर उसका शव पड़ा देखा। उसके गले पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान थे।

हत्या का कारण स्पष्ट नही

पुलिस जांच के अनुसार, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ जारी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। 

SP सरवणन टी. ने खुद मौके पर पहुंचकर मामले की समीक्षा की और अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
 

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जुर्म गाथा

बरेली में पति की मौत से सनसनी, पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बरेली में 35 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई। परिजनों ने पत्नी और मकान मालिक पर तेजाब पिलाने का आरोप लगाया।

कोई औलाद नहीं थी तो दंपती ने किया सुसाइड , 10 साल पहले शादी हुई थी

राज्य

कोई औलाद नहीं थी तो दंपती ने किया सुसाइड , 10 साल पहले शादी हुई थी

फाजिल्का के जलालाबाद में दंपती की संदिग्ध मौत की जांच जारी है। मृतक पिप्पल सिंह और लखविंदर कौर के शव उनके घर में पाए गए।

आलीराजपुर: हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, जेब से मिली चिट्ठी ने बढ़ाया रहस्य

जुर्म गाथा

आलीराजपुर: हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, जेब से मिली चिट्ठी ने बढ़ाया रहस्य

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में एक हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी जेब से एक चिट्ठी मिली, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

राज्य

सावन के दूसरे सोमवार पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.5 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

उत्तर प्रदेश के शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज में विशेष इंतजाम किए गए।