हिमाचल प्रदेश के 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
पूर्ण राज्यत्व दिवस हिमाचल प्रदेश की गौरवशाली यात्रा, संघर्ष और जनएकजुटता का प्रतीक है। cont..1 pic.twitter.com/FLiL4bPWmD— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) January 25, 2026
CM सुक्खू का ऐलान
CM ने जिला कांगड़ा परागपुर में उपमंडल अधिकारी नागरिक (SDM) कार्यालय खोलने की घोषणा के साथ-साथ नलसुहा में PHC खोलने का भी ऐलान किया। परागपुर में आयोजित राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान CM सुक्खू ने ये घोषणाएं की। CM सुक्खू ने 70 साल से ज्यादा पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को पूरा DA देने की घोषणा की।

Himachal CM Sukhu: CM ने किया ध्वजारोहण
देहरा उपमंडल के तहत परागपुर में राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 11.02 बजे ध्वज फहराया। फिर परेड का निरीक्षण किया। इसमें 12 दस्ते शामिल हुए। CM सुक्खू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार दिन-रात व्यवस्था परिवर्तन के जरिए हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी है।
CM का केंद्र सरकार पर निशाना
Himachal CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि 2022 में मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। हिमाचल की प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 57 हजार रुपए है, लेकिन राज्य पर करीब 1 लाख करोड़ रुपए का कर्ज भी है। CM सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की आर्थिकी का आधार टूरिज्म और हाइड्रो सेक्टर है, बावजूद इसके केंद्र सरकार ने अनुदान में भारी कटौती की। केंद्र सरकार से 7 हजार करोड़ रुपए कम मिल रहे हैं। BJP के समय 1 लाख 16 हजार करोड़ रुपए की मदद मिली थी।
नशे के खिलाफ अभियान
मुख्यमंत्री सुक्खू ने नशे के बढ़ते चलन पर चिंता जताते हुए कहा – युवा सिंथेटिक ड्रग्स की चपेट में आ रहे हैं। इसके लिए ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ चलाया गया, जिसमें युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान CM ने प्रागपुर में SDM कार्यालय खोलने की घोषणा की।
