CM ने किया सभा को संबोधित
भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री साय ने पूजा-अर्चना की और सभा को संबोधित किया। उन्होंने अटल स्मृति भवन को BJP संगठन के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया। CM ने कहा कि यह कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को कहा।

बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, BJP जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। BJP नेताओं ने कहा कि अटल स्मृति भवन का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के विचारों और आदर्शों को समर्पित रहेगा।

CM Sai korba: कांग्रेस का विरोध
बता दे कि, मुख्यमंत्री साय के आगमन से पहले युवा कांग्रेस शहर ग्रामीण इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर “किसानों की मौत पर जश्न नहीं, जवाब चाहिए” और “किसान मर रहे हैं” जैसे नारे लिखे हुए थे। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
