CM Mann Majithia tweet: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक ट्वीट पंजाब में सियासी घमासान मचा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने X पर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की जेल में हुई मुलाकात पर तंज कसा।
CM Mann Majithia tweet: CM की पोस्ट
मुख्यमंत्री मान ने अपनी पोस्ट में लिखा –
कल बन जाएं चाहे आज बन जाएं, अदालतों का वहां रब्ब राखा जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं।
ਕੱਲ੍ਹ ਬਣ ਜਾਣ ਭਾਵੇਂ ਅੱਜ ਬਣ ਜਾਣ
ਅਦਾਲਤਾਂ ਦਾ ਓਥੇ ਰੱਬ ਰਾਖਾ
ਜਿੱਥੇ ਮੁਲਾਕਾਤੀ ਹੀ ਜੱਜ ਬਣ ਜਾਣ …— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 3, 2026
CM Mann Majithia tweet: बाबा गुरिंदर ने की मजीठिया से मुलाकात
बता दे कि, डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पटियाला जेल में बंद बिक्रम मजीठिया से मिलने पहुंचे थे। जेल परिसर से बाहर आने के बाद डेरा प्रमुख ने मजीठिया के खिलाफ लगे आरोपों को निराधार बता और कहा कि ये सभी आरोप राजनीति से प्रेरित है।
Also Read-CM मान बोले – बजट में किसानों के लिए MSP की कोई गारंटी नहीं, पंजाब को फिर किया निराश

‘खुद ‘जज’ बनने लगे’
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसकर संकेत दिया कि जब जेल में मिलने आने वाले लोग ही आरोपी को ‘क्लीन चिट’ देने लगें और खुद ‘जज’ बनने लगे, तो न्याय प्रणाली की गरिमा प्रभावित होती है।
इस मुलाकात और डेरा प्रमुख के बयान के कुछ ही घंटों बाद सुप्रीम कोर्ट से बिक्रम मजीठिया को आय से ज्यादा संपत्ति मामले में जमानत मिल गई।
