CG NEWS: रामगढ़ की विरासत पर संकट, सिंहदेव बाबा का सीएम साय को पत्र - कहा "राम की भूमि" को बचाइए.

ts-singhdev-wrote-a-letter-to-cm-to-save-ramgarh

CG NEWS: रामगढ़ की विरासत पर संकट, सिंहदेव बाबा का सीएम साय को पत्र - कहा "राम की भूमि" को बचाइए.

cg news रामगढ़ की विरासत पर संकट सिंहदेव बाबा का सीएम साय को पत्र - कहा "राम की भूमि" को बचाइए

सरगुजा जिले के हसदेव अरण्य क्षेत्र में केते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक को वन विभाग की अनुज्ञा, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर रामगढ़ पर्वत पर संभावित संकट को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र भेजा है।

श्रीराम से जुड़ा हुआ है रामगढ़

सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा डीएफओ ने इस खदान को स्वीकृति देने के लिए जिस 10 पॉइंट के स्थल प्रतिवेदन को तैयार किया गया है, उसे शासकीय रिकॉर्ड में मौजूद तथ्यों को छिपाया गया है। भगवान श्रीराम के वनवास काल से रामगढ़ जुड़ा है।साथ ही यहां संरक्षित धरोहर सीता बेंगरा और जोगीमारा गुफा के साथ विश्व की प्राचीन नाट्यशाला है। इस क्षेत्र का अपना एक पर्यावरणीय प्रभाव और वन्यजीव का आवासीय स्थल है, जो इस खदान के 10 किमी के दायरे में है। वर्तमान में संचालित पीकेईबी खदान में विस्फोट के कारण रामगढ़ की पहाड़ी दरक रही है।

डीएफओ पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप

सिंहदेव ने अपने पत्र में बताया कि, DFO ने केते एक्सटेंशन खदान के लिए फॉरेस्ट डायवर्सन की अनापत्ति में गलत रिपोर्ट दी है। स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन के बिंदु 10 में रामगढ़ से केते एक्सटेंशन खदान की दूरी 11 किलोमीटर बताई गई है। यह तथ्यात्मक रूप से त्रुटिपूर्ण है।सिंहदेव ने बताया है कि राजस्थान राज्य विद्युत निगम लिमिटेड द्वारा तैयार सर्वेक्षण रिपोर्ट में खनन क्षेत्र के कोने केईएक्स 3 से सीता बेंगरा की दूरी 11 किलोमीटर बताई गई है, जो वास्तव में 9.53 किलोमीटर है। प्रतिवेदन में रामगढ़ के प्राचीन राम मंदिर का उल्लेख नहीं है, जिसकी दूरी 9.13 किलोमीटर है।रामगढ़ का मंदिर एवं पूरा पहाड़ भारतीय पुरातत्व सवेक्षण द्वारा संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है। रामगढ़ पहाड़ से खदान के सीमा की दूरी 8.1 किलोमीटर है। वर्तमान में संचालित कोल ब्लॉक PKEB की भी सीमा है। अर्थात वर्तमान में संचालित खदान भी गलत रिपोर्ट पर स्वीकृत की गई है।

4.5 लाख पेड़ कटेंगे

सिंहदेव ने पत्र में बताया है कि, केते एक्सटेंशन खदान के कुल क्षेत्रफल 1742.155 हेक्टेयर में 99 प्रतिशत वन क्षेत्र है, जो घना जंगल है। खदान को स्वीकृति दिए जाने से यहां 4.5 लाख पेड़ कटेंगे।DFO ने अपने प्रतिवेदन में लेमरू हाथी अभ्यारण का उल्लेख ही नहीं किया गया है, जो 10 किलोमीटर की परिधि में आता है। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून ने NGT के आदेशानुसार पूरे हसदेव अरण्य कोलफील्ड के मूल्यांकन के बाद इसे नो गो एरिया घोषित कर खनन के लिए नो गो एरिया घोषित किया गया है।

नए खदान की जरूरत नहीं-सिंहदेव

सिंहदेव ने पत्र में उल्लेख किया है कि, परसा कोयला खदान से राजस्थान राज्य विद्युत विभाग के 4350 मेगावाट के विद्युत संयंत्र में कोल आपूर्ति अगले 20 साल की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। इसके बावजूद नये खदान को खोल सरगुजा की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत पर हमला करने के औचित्य पर उन्होंने सवाल उठाया है।सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में केते एक्सटेंशन खदान को खोले जाने के खिलाफ छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित संकल्प का भी ध्यान दिलाया, जिसे भाजपा के विधायकों ने भी समर्थन किया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से रामगढ़ पर्वत और सरगुजा के पर्यावरण को बचाने के लिए निर्णायक पहल कर निर्णय लेने की मांग की है। Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती! Watch Now :- साल में एक बार खुलता है राधा रानी का मंदिर

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।