Theft In Former Deputy CM TS Singhdeo's Residence: TS सिंहदेव के घर में चोरी, को...

theft-at-former-deputy-cm-ts-singhdeos-residence

Theft In Former Deputy CM TS Singhdeo's Residence: TS सिंहदेव के घर में चोरी, कोठीघर से चोर ले गए ये खास चीज

theft in former deputy cm ts singhdeos residence ts सिंहदेव के घर में चोरी कोठीघर से चोर ले गए ये खास चीज

छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के आवास में चोरी हुई है। सरगुजा पैलेस परिसर से लगे कोठीघर में रात में चोर अंदर घुसा और पीतल से बनी हाथी की मूर्ति चुराकर भाग गया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सीसीटीवी में कैद चोर

सीसीटीवी के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अज्ञात युवक परिसर में चोरी कर वापस जाता दिखाई दे रहा है। चोर पीछे के रास्ते आया था। मूर्ति का वजन करीब 15 किलो से ज्यादा था, जिसकी कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल, टीएस सिंहदेव विदेश प्रवास पर हैं।

निजी सुरक्षाकर्मियों को दिया चकमा

कोठीघर की सुरक्षा निजी सुरक्षाकर्मियों के जिम्मे है। कर्मियों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने CCTV खंगाला। तब चोरी की बात पता चली। जिसके बाद कोठीघर के मैनेजर राज सोनी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

राजपरिवार का निवास है कोठीघर

कोठीघर का उपयोग कई सालों तक कांग्रेस कार्यालय के रूप में किया जाता रहा है। अभी टीएस सिंहदेव का निवास 'तपस्या' बना हुआ है। राजपरिवार के लोग जब आते हैं तो वे कोठीघर में रहते हैं। इसका निर्माण कई साल पहले पैलेस के क्षतिग्रस्त होने के बाद कराया गया था।जिस पीतल की मूर्ति की चोरी हुई है, वह 2 साल पहले लाई गई थी। कोठीघर के रेनोवेशन के दौरान मूर्ति मुख्य दरवाजे के पास सजाई गई थी।

पुलिस की पकड़ से बाहर आरोपी

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि मामले में धारा 305, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्य प्रदेश

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आधारित सेमिनार का उद्घाटन किया। इसमें लोक निर्माण की अनुकूल तकनीकों पर चर्चा की गई।

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

मेरठ के लिसाड़ी गेट में पति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी कौसर की हत्या कर दी। यह घटना उनकी तीन बेटियों के सामने हुई, जिसमें उसने लूट की कहानी गढ़ी।


Sonu On Jabalpur Cruise Hadasa: जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर सोनू सूद का फूटा गुस्सा!

मनोरंजन

Sonu On Jabalpur Cruise Hadasa: जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर सोनू सूद का फूटा गुस्सा!

A cruise sank in Bargi Dam, Jabalpur on May 1, leading to several deaths. Sonu Sood has expressed anger over the lack of safety measures on social media.

ऋषिकेश में महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड

ऋषिकेश में महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेखा साहनी, जो ऋषिकेश में स्मैक तस्करी में लिप्त थी, को पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी अवैध संपत्ति को भी चिन्हित किया।

राहुल गांधी को राहत, BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी को राहत, BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया, कहा आलोचना लोकतंत्र के लिए जरूरी है।