भूपति ने साथियों से मुख्यधारा में लौटना की अपील की

surrendered-maoist-bhupati

भूपति ने साथियों से मुख्यधारा में लौटना की अपील की

भूपति  ने साथियों से मुख्यधारा में लौटना की अपील की

Surrendered Maoist Bhupati : कुख्यात नक्सली कमांडर मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने 60 साथियों के साथ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण किया। भूपति ने स्पष्ट किया कि वह गद्दार नहीं हैं, बल्कि समय और परिस्थितियों के कारण हथियार डालने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने साथियों से अपील की है कि वे हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं और जनता के बीच काम करें।

हालात बदलने का हवाला

भूपति ने स्वीकार किया कि लंबे समय तक सशस्त्र संघर्ष के कारण नक्सलियों और जनता के बीच दूरी बढ़ गई थी। उन्होंने माना कि हिंसा से आंदोलन कमजोर हुआ और इसका जनता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। इसलिए उन्होंने बदलाव को स्वीकार करते हुए शांति और विकास की दिशा में कदम बढ़ाने का निर्णय लिया।

जनता से जुड़े रहने का आग्रह

भूपति ने वीडियो संदेश में अपने पूर्व साथियों से निवेदन किया कि वे हथियार डालकर लोगों के बीच लौटें और विकास के मार्ग पर चलें। उन्होंने मोबाइल नंबर भी साझा किए जिससे जो भी नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, वे उनसे संपर्क कर सकें। read more :पीएम नरेंद्र मोदी बोले-देश का हर कोना माओवादी आतंक से होगा मुक्त

व्यापक आत्मसमर्पण

भूपति के आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में भी 210 से अधिक माओवादियों ने हथियार डाल दिए हैं। यह आत्मसमर्पण अभियान माओवादी संगठन के लिए एक बड़ा झटका है, जो धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, नक्सल नेटवर्क अब लगभग टूट चुका है और शेष बाहरी कैडर भी आत्मसमर्पण कर सकते हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस आत्मसमर्पण को विकास और विश्वास की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार इन नक्सलियों का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेगी, क्योंकि यह क्षेत्र में शांति और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। भूपति का आत्मसमर्पण न केवल माओवादियों के बीच एक बड़ा संकेत है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की राह पर चलना ही सही है। उनके फैसले से अन्य नक्सलियों को भी मुख्यधारा में लौटने की प्रेरणा मिलेगी, जो देश में शांति और सुरक्षा को आगे बढ़ाने में मददगार होगा।  

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।