Suman Tirkey: जशपुर के छोटे से गांव की महिला बनी राष्ट्रपति भवन की स्पेशल गेस्ट ...

suman-tirkey-to-rashtrapati-bhavan

Suman Tirkey: जशपुर के छोटे से गांव की महिला बनी राष्ट्रपति भवन की स्पेशल गेस्ट जाने कौन हैं सुमन तिर्की?

suman tirkey जशपुर के छोटे से गांव की महिला बनी राष्ट्रपति भवन की स्पेशल गेस्ट  जाने कौन हैं सुमन तिर्की

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में कई ऐसी योजनाएं चलाती है जिससे हर वर्ग के लोगों को फायदा हो रहा है. ऐसा ही कुछ अनोखा हुआ पीएम आवास योजना शहरी की लाभार्थी सुमन तिर्की के साथ.  सुमन पेश से राजमिस्त्री है और जशपुर की रहने वाली है. सरकारी योजनाओं का लाभ लेती सुमन को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में 'एट होम रिसेप्शन' में शामिल होने का मौका मिला. यहां उन्होंने पीएम मोदी से लेकर तमाम बड़ी हस्तियों से मुलाकात भी की है.

राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'एट होम रिसेप्शन' में शामिल हुईं

जशपुर जिले की सुमन तिर्की 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित 'एट होम रिसेप्शन' में शामिल हुईं। वह पीएम आवास (शहरी) की लाभार्थी हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने गांव के विकास और शासकीय योजनाओं से लोगों के जीवन में हो रहे बदलावों के बारे में बताया।

जीवन भर याद रहेगा पल-सुमन

सुमन तिर्की ने कहा कि राष्ट्रपति से मिलना उनके लिए अविस्मरणीय पल था। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अविस्मृत करने वाला पल था, जब मुझे महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। मुझे यह पल जीवन भर याद रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करने का भी मौका मिला। वार्तालाप के दौरान मैंने शासकीय योजनाओं के माध्यम से गांव के विकास और लोगों के जीवन में हो रहे सकारात्मक बदलाव के बारे में बताया। महत्वपूर्ण लोग रहे शामिल

रिसेप्शन में ये भी रहे शामिल

इस रिसेप्शन में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी का उत्साहवर्धन किया।

जाने कौन हैं सुमन तिर्की

भारत सरकार के आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय ने इस कार्यक्रम के लिए सभी राज्यों से प्रतिभागियों के नाम मांगे थे। पूरे देश से 10 लोगों को चुना गया, जिनमें छत्तीसगढ़ से सुमन तिर्की भी शामिल थीं। सुमन तिर्की राजमिस्त्री का काम करती हैं। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 2.26 लाख रुपये का अनुदान मिला था। इसके अलावा, उन्हें महतारी वंदन, उज्ज्वला योजना और खाद्यान्न योजना का भी लाभ मिला है। Read More :- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा: गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग Watch Now :- #bhopalnews:भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग जारी है। EVM छेड़छाड़ और हिंसा के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फैसला लिया।

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।