Rajpal Happy After Salman Support: राजपाल यादव ने सलमान खान के सपोर्ट मिलने पर जताई खुशी!

rajpal-yadav-is-happy-after-getting-support-of-salman

Rajpal Happy After Salman Support: राजपाल यादव ने सलमान खान के सपोर्ट मिलने पर जताई खुशी!

rajpal happy after salman support राजपाल यादव ने सलमान खान के सपोर्ट मिलने पर जताई खुशी

Rajpal Happy After Salman Support: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव का मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मजाक बनाया गया था, इस पर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने तारीफ करते हुए राजपाल का सपोर्ट किया था। इस पर राजपाल यादव ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा- सलमान भाई के सपोर्ट मिलने से मैं बेहद खुश हूं। दरअसल, हाल ही एक स्क्रीन अवॉर्ड में होस्ट कर रहे जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव का चेक बाउंस मामले में उधार लेने पर तंज कसा था, जिसके बाद कई लोगों ने उनकी निंदा की। इसके बाद सलमान खान ने भी राजपाल यादव का सपोर्ट करते हुए पोस्ट किया था।

राजपाल ने सलमान के सपोर्ट मिलने पर जताई खुशी

एक्टर राजपाल यादव यादव मंगलवार को फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान पैपाराजी ने राजपाल यादव से सलमान खान से मिले सपोर्ट के बारें बात की तो राजपाल यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि- 'आज खुश भी बहुत हूं, क्योंकि आज आशीर्वाद साथ में है।'

फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा का भी जताया आभार

राम गोपल वर्मा को आभार व्यक्त करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि- ‘आज यहां राम गोपाल वर्मा सर के बर्थडे में आने का सौभाग्य मिला है। ये हमारी जिंदगी के ऐसे डेयरिंग डायरेक्टर रहे हैं, जिन्होंने मुझे कॉमेडियन बनाया, जिन्होंने मुझे विलेन बनाया, जिन्होंने मुझे मैन लीड बनाया। एक नहीं 17-17 फिल्में आपके डायरेक्शन में करने का मौका मिला।’

इवेंट में उड़ाया गया था राजपाल यादव का मजाक

राजपाल यादव का मुंबई में आयोजित अवॉर्ड शो के दौरान मजाक उड़ाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में जर्नालिस्ट सौरभ द्विवेदी ने राजपाल की उधरी का मजाक बनाते हुए कहा कि- ‘राजपाल भाई, डॉलर का रेट चाहे बढ़े या घटे, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार रहें।’ उस दौरान राजपाल यादव पहले चुप हो गए फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि- ‘मसला तो सुन लो एक बार, कितना भी लौटाना पड़े मैं तो मसला ही सुनाना चाह रहा हूं न’।

राजपाल यादव के सपोर्ट में आएं सलमान

एक्टर सलमान ने एक्स पर तब पोस्ट किया, जब राजपाल यादव का वो वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक सीनियर जर्नालिस्ट उनका मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने लिखा कि- “राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको बार-बार रिपीट किया है क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। हकीकत यह है कि काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलता रहेगा। ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ बातें निकल आती हैं। अगर कुछ देना ही है तो दिमाग में रखो और दिल से काम करो। डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, पैसा तो इंडिया में ही देना है।” राजपाल ने सलमान का जताया था आभार राजपाल यादव ने सलमान की पोस्ट का रिप्लाई करते हुए लिखा कि - “सलमान भाई मेरे तीस साल के सफर को सराहने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। आप हमेशा बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं, लव यू भाई।"
सौरभ द्विवेदी के बचाव में राजपाल
वीडियो वायरल होते ही लोग और सेलेब्स सौरभ द्विवेदी को तंज कसने लगे उन्हें ट्रोल करने लगे, जिसके बाद राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि- कुछ दिनों पहले चेतक स्क्रीन में जाने का सौभाग्य मिला। वहां पर पूरी इंडस्ट्री से मिलने का मौका मिला। खूब नाच गाना हुआ, बढ़िया माहौल था। अलग-अलग स्किट्स चल रहे थे, उसी दौरान हमारी, सौरभ और जाकीर के बीच कुछ ऐसी बात हुई की। दुनिया में यूथ है, इकोनॉमी है, सब ऊपर-नीचे चल रहा है। इसमें पिसना कॉमन मैन को ही है।’ आगे कहा कि- ‘जिसमें चेक बाउंस, यूथ, इकोनॉमी ऊपर-नीचे एक जर्नल पूरी दुनिया के लिए स्क्रिप्ट बनाने का प्रयास किया। कभी-कभी फिल्मों में ऐसा होता है, कि हम ऑडियंस तक पहुंचाना कुछ और चाहते हैं, पहुंचता कुछ और है। सौरभ और जाकिर मेरे दोनों छोटे भाई जैसे हैं। उन्होंने हमेशा मेरा सम्मान किया है। और वो हमारे जिगर है। और हम लोग कलाकार, पत्रकार, चित्रकार, कहानी कार सब एक -दूसरे से जुडे़ होते है।’ सबसे सौरभ द्विवेदी को ट्रोल न करने की अपील करते हुए कहा कि- ‘सौरभ द्विवेदी ने पूरे ऑडोटोरियम में मेरे लिए ताली बजवाई। प्लीज सौरभ की निंदा करके उनका दिल मत दुखाइये क्योकि, उनका दिल दुखेगा तो मेरा दिल दुखेगा। I love saurabh, I love zakir।’  

संबंधित सामग्री

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

अन्य

वैश्विक चुनौतियों के बीच किसानों के साथ MP सरकार, 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

अन्य

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिसमें शिक्षकों की नियुक्ति और औद्योगिक विकास शामिल हैं।

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”

अन्य

हिमाचल सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले- “30 जून तक CBSE पैटर्न स्कूलों में पूरी होंगी नियुक्तियां”