Raigarh:टाटा सूमो से गाय की चोरी,15 मिनट में 3 जर्सी गाय गाड़ी में ठूसकर ले गए चोर

raigarh-3-jersey-cows-stolen-in-15-minutes

Raigarh:टाटा सूमो से गाय की चोरी,15 मिनट में 3 जर्सी गाय गाड़ी में ठूसकर ले गए चोर

raigarhटाटा सूमो से गाय की चोरी15 मिनट में 3 जर्सी गाय गाड़ी में ठूसकर ले गए चोर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 3 गायों को घर से 15 मिनट में चोर चुराकर ले गए। वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी तीनों गायों को टाटा सूमों में ठूंस-ठूंसकर भरकर ले गए हैं। गाय 3 से 4 किलो दूध देती थी।

चोरी का CCTV आया सामने

चोरी का जो CCTV फुटेज सामने आया है.जिसमें चोर तीनों गायों को चोर रस्सी सहित एक-एक कर ला रहे हैं। गायों को गाड़ी में जबरन लोड कर रहे हैं। लोड करते ही पलक झपकते मौके से फरार हो जाते हैं। बछड़ा घर में ही बंधा हुआ है। मवेशी मालिक ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

सुबह देखा तो घर में बंधी गाय गायब थी

कापू के कई घरों में ग्रामीणों ने गाय पालन किया है। जिसे रात के समय घर के बाहर ही बांध दिया जाता है या फिर वहीं छोड़ दिया जाता है। कापू के अंबेडकर चौक का रहने वाला जगदीश कुर्रे अपने घर के बाहर देशी जर्सी गाय को बांधकर रखा हुआ था।

चोरी से पशुपालकों में नाराजगी

सुबह जब उसने देखा कि गाय वहां नहीं है, तो आसपास खोजबीन शुरू कर दिया। इसी दौरान गांव के पवन कुर्रे और गणेश मिरी ने भी उसे बताया कि उनकी भी गाय गांव में कहीं नजर नहीं आ रही है। एक ही रात में गांव में 3 गाय नजर नहीं आने पर उन्हें मवेशी चोरी की शंका हुई। जिसके बाद मवेशी मालिकों ने मामले की शिकायत थाने में की। जहां पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

पहले भी हो चुकी चोरी

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि कापू थाना क्षेत्र में अक्सर कई तरह की घटनाएं घटित होते रहती है। इससे पहले पूर्व में एक भैंस की चोरी हो चुकी है और पास के गांव में लिप्ती से एक मवेशी की चोरी हुई है। लगातार मवेशी चोरी की घटनाएं अब इस क्षेत्र में हो रही है। इस संबंध में कापू थाना प्रभारी इंगेश्वर यादव ने बताया कि मवेशी चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है। मवेशी मालिकों की शिकायत के बाद मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। Read More:- भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान Watch Now :-चांडिल स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर का LIVE video

संबंधित सामग्री

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्य प्रदेश

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आधारित सेमिनार का उद्घाटन किया। इसमें लोक निर्माण की अनुकूल तकनीकों पर चर्चा की गई।

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

मेरठ के लिसाड़ी गेट में पति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी कौसर की हत्या कर दी। यह घटना उनकी तीन बेटियों के सामने हुई, जिसमें उसने लूट की कहानी गढ़ी।


Sonu On Jabalpur Cruise Hadasa: जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर सोनू सूद का फूटा गुस्सा!

मनोरंजन

Sonu On Jabalpur Cruise Hadasa: जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर सोनू सूद का फूटा गुस्सा!

A cruise sank in Bargi Dam, Jabalpur on May 1, leading to several deaths. Sonu Sood has expressed anger over the lack of safety measures on social media.

ऋषिकेश में महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड

ऋषिकेश में महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेखा साहनी, जो ऋषिकेश में स्मैक तस्करी में लिप्त थी, को पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी अवैध संपत्ति को भी चिन्हित किया।

राहुल गांधी को राहत, BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी को राहत, BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया, कहा आलोचना लोकतंत्र के लिए जरूरी है।