Narayanpur: 16 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर

narayanpur-16-maoists-surrender-abujhmad-naxal-elimination

Narayanpur: 16 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर

narayanpur 16 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर

अबूझमाड़ में नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता

नारायणपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ इलाके में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सुरक्षा बलों के लगातार दबाव के चलते लंका और डूंगा पंचायतों के 16 सक्रिय माओवादी नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौट आए हैं।

सरेंडर पर मिले 50-50 हजार रुपये और पुनर्वास का भरोसा

सरेंडर नक्सलियों को 50-50 हजार प्रोत्साहन राशि: आत्मसमर्पण नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया (भा.पु.से.) के समक्ष किया गया. सभी नक्सलियों को शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा गया और भविष्य में पुनर्वास योजना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जीवनयापन की सुविधा उपलब्ध कराए जाने का भरोसा दिया गया.

स्लीपर सेल की जड़ें कमजोर हुईं

नक्सलियों के स्लीपर सेल: पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली भले ही संगठन में निचले स्तर पर पदस्थ थे, लेकिन ये नक्सलवाद की जड़ें मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते थे. ये नक्सली संगठन के लिए राशन, दवाइयां, हथियार और अन्य सामग्री ढोने, आईईडी लगाने, फोर्स मूवमेंट की जानकारी देने और जमीनी स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का काम करते थे. कई मामलों में ये स्लीपर सेल की तरह भी सक्रिय रहते थे.इंट्रोगेशन में आत्मसमर्पित माओवादियों ने कई बड़े खुलासे किए है.अधिकारियों की प्रतिक्रिया: एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने कहा "हमारा उद्देश्य अबूझमाड़ के मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से मुक्त करना और उन्हें निर्भीक होकर सामान्य जीवन जीने का अवसर देना है. अब समय आ गया है कि माड़ को उसके असली मालिकों को लौटाया जाए.

2025 में अब तक 164 माओवादी आत्मसमर्पित

साल 2025 में अब तक 164 माओवादियों का सरेंडर: पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक 164 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं. यह इस बात का संकेत है कि माओवादी संगठन का शीर्ष नेतृत्व कमजोर पड़ चुका है और अब उनके पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम

नारायणपुर जिले में हुआ 16 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण न सिर्फ पुलिस और सुरक्षा बलों की रणनीतिक सफलता है, बल्कि यह इस बात का भी संकेत है कि अब बस्तर के लोग नक्सली विचारधारा से तंग आ चुके हैं. आत्मसमर्पण का यह सिलसिला क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा और आने वाले दिनों में और अधिक नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की प्रेरणा देगा.

संबंधित सामग्री

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

हरियाणा

चंडीगढ़ में 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन का हुआ आगाज़; केंद्रीय मंत्री नड्डा, हरियाणा CM ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ में दो दिवसीय 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, विभिन्न नवाचारों और स्वास्थ्य रणनीतियों पर चर्चा के लिए विशेषज्ञ एकत्रित हुए।


ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

मध्य प्रदेश

ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से मिली ज़मानत

भोपाल के ड्रग तस्कर यासीन मछली को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिली, विधानसभा में फर्जी प्रवेश पास के मामले में।

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान

राजस्थान ने युवाओं के लिए विदेशी भाषा कार्यक्रम की शुरुआत, CM भजनलाल ने किया MOU साइन

राजस्थान सरकार ने जयपुर में विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के लिए एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया, जिससे युवाओं को ग्लोबल अवसर मिलेंगे।