CG NEWS शपथ के दूसरे दिन ही वायरल हुए मंत्री! स्कूटी चलाते दिखे राजेश अग्रवाल, स...

minister-khuswant-aggarwals-video-goes-viral

CG NEWS शपथ के दूसरे दिन ही वायरल हुए मंत्री! स्कूटी चलाते दिखे राजेश अग्रवाल, साउथ स्टाइल में खुशवंत,कहा-पावर कुर्सी में नहीं, बैठने वाले में

cg news शपथ के दूसरे दिन ही वायरल हुए मंत्री स्कूटी चलाते दिखे राजेश अग्रवाल साउथ स्टाइल में खुशवंतकहा-पावर कुर्सी में नहीं बैठने वाले में

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर 3 नए मंत्री बनाए हैं। मंत्री बनने के एक दिन बाद गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। गुरु खुशवंत रील में साउथ स्टाइल में डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। वहीं लखनपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल अकेले ही बिना किसी सुरक्षा के स्कूटी पर घूमते दिखाई दिए।

खुशवंत सिंह का साउथ स्टाइल

पावर कुर्सी में नहीं, उस पर बैठने वाले में होती है, जो कुर्सी में बैठा है वो पूरा पावर हाउस है। साउथ अभिनेता थलपति विजय की फिल्म के इस डॉयलाग के साथ बनाए गुरु खुशवंत का वीडियो छत्तीसगढ़ की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

कांग्रेस के तंज पर खुशवंत का पलटवार

कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा है कि ‘भाजपा के नए मंत्री की तरफ से पुराने मंत्रियों को प्यार भरा संदेश’। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर कमेंट भी किए जा रहे हैं। वहीं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इसे कांग्रेस की ओछी हरकत बताया है। साथ ही कहा कि ये वीडियो 5 साल पुराना है। साय कैबिनेट का 20 अप्रैल को विस्तार हुआ है। कैबिनेट में मंत्री गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को शामिल किया गया। राजेश अग्रवाल और खुशवंत साहेब पूर्व कांग्रेसी रह चुके हैं। साय कैबिनेट में जैसे ही खुशवंत साहेब को एंट्री मिली वैसे ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर कांग्रेसियों ने वायरल किया। इस वायरल वीडियो में खुशवंत साहेब साउथ फिल्म का डॉयलाग बोलते दिख रहे हैं।

स्कूटी से मंदिर पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल

राजेश अग्रवाल की बात करें तो उनका वीडियो मंत्री बनने के अगले ही दिन यानी गुरुवार का है। राजेश अग्रवाल बिना किसी सुरक्षा या गाड़ी के स्कूटी से अपने घर लखनपुर से एक किलोमीटर दूर प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे।उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर स्कूटी से ही वापस लौटे। रास्ते में वे लोगों का अभिवादन करते भी नजर आए। Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना Watch Now :- मछली गैंग का बड़ा खुलासा...! | पीड़ितों ने बताए अफसर से लेकर मंत्री तक के नाम  

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।