CG NEWS :कांकेर में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 18 ने डाले हथियार

kanker-naxalites-surrender-chhattisgarh-maad-division

CG NEWS :कांकेर में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 18 ने डाले हथियार

cg news कांकेर में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर 18 ने डाले हथियार

Kanker Naxalites surrender : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल प्रभावित माड़-डिवीजन से एक बड़ी सामने आई है। 21 नक्सलियों ने शांति का रास्ता अपनाते हुए पुलिस और प्रशासन के सामने सरेंडर किया। इन्हीं में से 18 नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए। सरेंडर के समय ग्रामीणों और मांझियों (ग्राम प्रमुखों) ने उन्हें गुलाब के फूल भेंट कर समाज की मुख्यधारा में स्वागत किया।

नक्सली गतिविधियां

कांकेर का माड़-डिवीजन लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ माना जाता रहा है। इस साल मई और जून के दौरान इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों में तेजी आई थी। सुरक्षा बलों पर हमले हुए और ग्रामीणों में भय का माहौल बना था। लेकिन सुरक्षा अभियानों और प्रशासनिक संवाद के चलते नक्सलियों में धीरे-धीरे सरेंडर की प्रवृत्ति बढ़ी है। बीते तीन महीनों में यह चौथा बड़ा सरेंडर अभियान है, जिससे साफ है कि नक्सल आंदोलन कमजोर होता जा रहा है।

छिपे नक्सली भी आएं मुख्यधारा में- आईजी

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने इस मौके पर कहा कि यह आत्मसमर्पण सरकार के पुनर्वास और भरोसे की नीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जो नक्सली अब भी जंगलों में छिपे हैं, वे हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में आएं। सरकार उन्हें जीवन सुधारने का हर अवसर देगी। आईजी ने कहा,कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई पर पुलिस थानों में अपराधों के मामले दर्ज थे। इनमें आठ पुरुष और तेरह महिलाएं शामिल हैं, जो डेढ़ से दस वर्षों तक नक्सल गतिविधियों में सक्रिय रहे। READ MORE :राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल से भरी उड़ान,एयरफोर्स ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

पुनर्वास नीति

राज्य सरकार द्वारा जारी पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार प्रशिक्षण और शिक्षण का अवसर दिया जाएगा। कांकेर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि कई नक्सलियों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने की इच्छा जताई है, जो सकारात्मक संकेत है।

ग्रामीणों का बदलता नजरिया

इस आत्मसमर्पण कार्यक्रम में इलाके के गांवों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने लंबे समय बाद राहत की सांस ली और नक्सलियों के समाज में लौटने के फैसले का स्वागत किया। मांझियों ने गुलाब और साफा पहनाकर नक्सलियों को अपनाने की मिसाल पेश की।

सर्च ऑपरेशन जारी

कांकेर का यह सरेंडर अभियान माड़ और आसपास के इलाकों में नक्सलवाद के लगातार कमजोर पड़ने का संकेत देता है। पिछले एक वर्ष में 70 से अधिक नक्सलियों ने अपनी हथियारबंद गतिविधियां छोड़ी हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आने वाले महीनों में और भी नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं, क्योंकि जंगलों में सुरक्षा बलों की पकड़ मजबूत हो चुकी है और स्थानीय समर्थन घट रहा है।      

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।