Kabirdham: खेत में करंट से बाप-बेटे की मौत, किसान ने चोरी रोकने बिछाया था तार

father-son-die-due-to-electrocution

Kabirdham: खेत में करंट से बाप-बेटे की मौत, किसान ने चोरी रोकने बिछाया था तार

kabirdham खेत में करंट से बाप-बेटे की मौत किसान ने चोरी रोकने बिछाया था तार

कबीरधाम जिले के रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के कोहड़िया गांव में दर्दनाक घटना हुई.जहां पिता और पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. पिता पुत्र की पहचान जहरु निषाद और श्रवण निषाद के तौर पर हुई है. दोनों का शव गांव के ही विशाल पटेल के खेत से बरामद किया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

पुलिस के मुताबिक ग्राम कोहड़िया निवासी विशाल पटेल ने अपने खेत में हो रही फसल चोरी से परेशान था.इस वजह से उसने अपने खेत में करंट बिछाया था.ताकि चोर और मवेशियों को दूर रखा जा सके.लेकिन दुर्भाग्य से करंट की चपेट में गांव के ही पिता और पुत्र आ गए.

खेत पर पड़े मिले शव

पुलिस को सूचना मिली कि विशाल पटेल के खेत में दो लाश पड़ी हुई है.सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची शव का पहचान श्रवण निषाद और जहरू निषाद निवासी ग्राम कोहड़िया के रूप में हुई. दोनों बाप-बेटा हैं. जानकारी मिली है कि खेत के मालिक ने अपने खेत में करंट का तार लगा रखा था, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

खेत मालिक ने बिछाया था करंट

विशाल पटेल ने खेत में फसलों की हो रही चोरी और मवेशियों से बचाने रात में हाई वोल्टेज करंट का तार बिछाया गया था. सुबह जब खेत का मालिक अपने खेत गया तो गांव के ही श्रवण निषाद और उसके पिता जहरू निषाद की लाश खेत के अंदर पड़ी थी. जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर मामले की जांच कर रही है.

Read More :- गगनयान मिशन की तैयारी: क्रू मॉड्यूल का एयर ड्रॉप टेस्ट सफल

Watch Now :- मछली गैंग का बड़ा खुलासा...! | पीड़ितों ने बताए अफसर से लेकर मंत्री तक के नाम

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।