Deputy CM Vijay Sharma: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोकल फॉर वोकल का दीपावली पर जोरदार संदेश दिया

deputy-cm-vijay-sharma

Deputy CM Vijay Sharma: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोकल फॉर वोकल का दीपावली पर जोरदार संदेश दिया

deputy cm vijay sharma डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोकल फॉर वोकल का दीपावली पर जोरदार संदेश दिया

Deputy CM Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दीपावली के शुभ अवसर पर स्थानीय बाजार में जाकर ‘लोकल फॉर वोकल’ का संदेश मजबूती से दिया। कवर्धा के विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने त्योहारों के दौरान स्थानीय उत्पादों की खरीदारी को बढ़ावा देते हुए बताया कि इससे न केवल छोटे व्यवसायियों और कारीगरों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि स्वदेशी अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है। [caption id="attachment_111997" align="alignnone" width="300"]Deputy CM Vijay Sharma Deputy CM Vijay Sharma[/caption]

स्वदेशी अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती

सरल और सहज अंदाज में बाइक से कवर्धा के बाजार पहुंचे विजय शर्मा ने दुकानदारों और जनता से मिलकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। स्थानीय व्यापारियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे आमजन में लोकल फॉर वोकल के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी। उन्होंने बाजार के रोड किनारे बैठकर दीपक, पूजा सामग्री, कमल, सिंघाड़ा, धान की बाली सहित अन्य सामान खरीदा।

Deputy CM Vijay Sharma: सिंघाड़ा, धान की बाली सहित अन्य सामान खरीदा

डिप्टी सीएम ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और स्थानीय उद्योगों का समर्थन करें, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा विजय शर्मा ने स्थानीय होटल में जाकर बच्चों और ग्रामीणों के साथ नाश्ता किया, जिससे उन्होंने लोगों के बीच अपनापन महसूस कराया।

लोगों के बीच अपनापन महसूस कराया

विजय शर्मा ने अपने निवास पर नगरपालिका के लगभग 200 सफाई कर्मियों को आमंत्रित कर जलपान कराया और उन्हें सम्मानित किया। यह छत्तीसगढ़ में दीपावली पर किसी मंत्री द्वारा पहली बार ऐसा आत्मीय आयोजन था। उन्होंने सफाई कर्मियों को फटाखे, मिठाई और उपहार भी भेंट किए।

कड़ी मेहनत और समर्पण को मान्यता देने के लिए

सफाई कर्मी और स्वच्छता दीदी दिन-रात नगर की सफाई में लगे रहते हैं, ताकि घर-घर दीपों की चमक और त्योहार का उल्लास सुरक्षित और स्वच्छ माहौल में हो। विजय शर्मा ने उनकी निस्वार्थ सेवा की सराहना की और कहा कि यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को मान्यता देने के लिए है।

Deputy CM Vijay Sharma: समृद्ध और उल्लासमय बनाने का संकल्प लिया

इस प्रकार डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने लोकल फॉर वोकल का संदेश देते हुए स्थानीय व्यापार और स्वच्छता कर्मियों दोनों को अपनी जिम्मेदारी समझाई और दीपावली को समृद्ध और उल्लासमय बनाने का संकल्प लिया।

संबंधित सामग्री

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा

हरियाणा ने बिछाया निवेश का लाल कालीन; CM सैनी ने दिया पंजाब के उद्योगपतियों को खुला न्योता

हरियाणा ने पंजाब के उद्योगपतियों को अपने राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया, सुविधाओं और नई औद्योगिक नीति 2026 का वादा किया।

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कवर्धा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बस ने ट्रक को टक्कर मारी, जिसमें 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना रायपुर-जबलपुर हाईवे पर हुई।

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

राजस्थान

CM भजनलाल ने किया नवनिर्मित गर्ल्स कॉलेज भवन का लोकार्पण, गर्ल्स गुरुकुल के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा

CM Bhajanlal Sharma visited Anjani Mata Dham in Chenda village, Pali, inaugurated a girls' college, and addressed job creation and women's issues.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

बिहार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने DM-SP के साथ बैठक कर बिहार में लॉ-एंड-ऑर्डर में सुधार और उद्योगपतियों की सुरक्षा के निर्देश दिए।