Chhattisgarh Weather Update: आसमानी बिजली का कहर, बिलासपुर में 2 महिलाओं की मौत, 4 घायल

chhattisgarh-weather-update-5

Chhattisgarh Weather Update: आसमानी बिजली का कहर, बिलासपुर में 2 महिलाओं की मौत, 4 घायल

chhattisgarh weather update आसमानी बिजली का कहर बिलासपुर में 2 महिलाओं की मौत 4 घायल

कोंडागांव में मकान की दीवार ढहने से महिला की मौत, प्रदेश के सभी जिलों में यलो-अलर्ट

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। बिलासपुर में बिजली की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत गई। जबकि चार महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुंआपाली की महिलाएं खेत से काम कर लौट रही थी, तभी ये हादसा हुआ।

मकान की दीवार ढही महिला की मौत

कोंडागांव में लगातार बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसे में मकान में सो रही महिला जनादाई (29) की मौके पर ही मौत हो गई

इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा समेत सभी जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर, और रायपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। रायपुर शहर में देर शाम के बाद अचानक मौसम बदला, इस बीच अच्छी बारिश हुई। ओडिशा में बने लो प्रेशर एरिया के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।

सुकमा जिला मुख्यालय का ओडिशा से संपर्क टूटा

वहीं सुकमा जिला मुख्यालय का ओडिशा से संपर्क टूट गया है। लगातार बारिश से शबरी नदी उफान पर है। झापरा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। मार्ग बाधित होने से वाहनों के पहिए थम गए हैं।

1 जून से अब तक 772.2 मिमी बरसा पानी

1 जून से अब तक प्रदेश में 772.2 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। बलरामपुर में सबसे ज्यादा 1142.9 मिमी पानी बरसा है। बेमेतरा में सबसे कम 368.1 मिमी बारिश हुई है।

जाने क्यों गिररती है बिजली

दरअसल, आसमान में विपरीत एनर्जी के बादल हवा से उमड़ते-घुमड़ते रहते हैं। ये विपरीत दिशा में जाते हुए आपस में टकराते हैं। इससे होने वाले घर्षण से बिजली पैदा होती है और वह धरती पर गिरती है।आकाशीय बिजली पृथ्वी पर पहुंचने के बाद ऐसे माध्यम को तलाशती है जहां से वह गुजर सके।अगर यह आकाशीय बिजली, बिजली के खंभों के संपर्क में आती है तो वह उसके लिए कंडक्टर (संचालक) का काम करता है, लेकिन उस समय कोई व्यक्ति इसकी परिधि में आ जाता है तो वह उस चार्ज के लिए सबसे बढ़िया कंडक्टर का काम करता है। Read More :- राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा, गयाजी में पेड़ और बसों पर चढ़े लोग Watch Now :-भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।