CG NEWS: इंतजार खत्म, आज से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व

chhattisgarh-udchanmar-tiger-reserve

CG NEWS: इंतजार खत्म, आज से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व

cg news इंतजार खत्म आज से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व

झुमरी और उसके शावक का आकर्षण बना केंद्र

Chhattisgarh Udchanmar Tiger Reserve: छत्तीसगढ़ का गौरव और सबसे प्रसिद्ध वन क्षेत्र अचानकमार टाइगर रिजर्व अब पर्यटकों के लिए अपने द्वार खोलने जा रहा है। 1 नवंबर से जंगल सफारी की अनुमति फिर से दी जा रही है, जिससे प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। इस बार पर्यटकों की सबसे बड़ी उत्सुकता का केंद्र बनी है बाघिन झुमरी और उसके नन्हे शावक, जिन्हें देखने के लिए पहले से ही दर्जनों सफारी स्लॉट बुक हो चुके हैं।

ऑनलाइन बुकिंग में जबरदस्त प्रतिक्रिया

उप संचालक यूआर गणेश ने बताया कि इस वर्ष पहली बार अचानकमार टाइगर रिजर्व में ऑनलाइन एडवांस बुकिंग सिस्टम लागू किया गया है। शुरुआत के कुछ ही दिनों में कई सफारी स्लॉट फुल हो चुके हैं, जो यह दर्शाता है कि अचानकमार का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अधिक पर्यटक आने की संभावना जताई जा रही है।

Chhattisgarh Udchanmar Tiger Reserve: किफायती दरों में सफारी की सैर

अचानकमार में अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में सफारी को अधिक सस्ता और सुलभ बनाया गया है। जिप्सी (6 सीटर) की कीमत 3500 रुपए प्रति तीन पालियों के लिए है: पहली शिफ्ट: सुबह 6 से 9 बजे तक दूसरी शिफ्ट : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक तीसरी शिफ्ट : दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक योद्धा वाहन (9 सीटर) 5500 रुपए प्रति राउंड, मिनी बस (22 सीटर) 7500 रुपए प्रति राउंड, और बैगा रिसॉर्ट में ठहरने का किराया 3500 रुपए प्रति रात निर्धारित किया गया है।

सुविधाजनक पहुंच और बेहतर प्रबंधन: Chhattisgarh Udchanmar Tiger Reserve

अचानकमार की पहुंच बेहद सुगम है। यह रायपुर से लगभग 200 किलोमीटर और बिलासपुर से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। निकटतम रेलवे स्टेशन बिलासपुर जंक्शन और एयरपोर्ट स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (रायपुर) है। बेहतर सड़क नेटवर्क, नए पर्यटक केंद्र, प्रशिक्षित गाइड और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती से इस बार सफारी अनुभव को और सुरक्षित और यादगार बनाया गया है।

ऑनलाइन जानकारी और अपडेट: Chhattisgarh Udchanmar Tiger Reserve

ऑनलाइन बुकिंग और जानकारी के लिए पर्यटक ATR के साइड पर जा सकते हैं। इसके अलावा, ATR के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर नियमित रूप से सफारी अपडेट, वन्यजीवों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए जाते हैं।  

संबंधित सामग्री

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।

देश को राह दिखाएगा MP: महिला आरक्षण बिल पर विधानसभा की मुहर, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता

मध्य प्रदेश

देश को राह दिखाएगा MP: महिला आरक्षण बिल पर विधानसभा की मुहर, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस को माफ नहीं करेगी जनता

मध्य प्रदेश विधानसभा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया, जो महिलाओं को 33% आरक्षण देगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे सदन में प्रस्तुत किया।

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़

10वीं बोर्ड के रिजल्‍ट में फिर बेटियों का दबदबा, टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। 77.15% छात्रों ने परीक्षा पास की, जिसमें लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।

राजस्थान में 1 मई 2026 में जनगणना शुरू, CM भजनलाल ने दी जानकारी

राजस्थान

राजस्थान में 1 मई 2026 में जनगणना शुरू, CM भजनलाल ने दी जानकारी

राजस्थान में 1 मई 2026 से जनगणना शुरू होगी। पहले नागरिक ‘स्व-गणना’ करेंगे, उसके बाद 16 मई से मकानों की गिनती होगी। CM भजनलाल ने जानकारी साझा की।