Chhattisgarh politics: साय कैबिनेट की बैठक आज, मंत्रिमंडल विस्तार और अन्य अहम फैसलों की संभावना

chhattisgarh-politics-2

Chhattisgarh politics: साय कैबिनेट की बैठक आज, मंत्रिमंडल विस्तार और अन्य अहम फैसलों की संभावना

chhattisgarh politics साय कैबिनेट की बैठक आज मंत्रिमंडल विस्तार और अन्य अहम फैसलों की संभावना

Chhattisgarh politics: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज, 19 अगस्त को मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई है। बैठक सुबह 11 बजे के बाद शुरू होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विभिन्न मुद्दों पर मंत्रियों से चर्चा कर कई बड़े निर्णय ले सकते हैं। इस बैठक को लेकर सियासी हलकों में खासा उत्साह है, क्योंकि इसमें मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक के बाद तीन नए मंत्रियों के नामों की घोषणा भी हो सकती है। [caption id="attachment_100703" align="alignnone" width="300"]Chhattisgarh politics Chhattisgarh politics[/caption]

Chhattisgarh politics: पिछली कैबिनेट बैठक में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय इस प्रकार हैं

खनिज न्यास नियम में संशोधन: प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) 2024 के संशोधित दिशा-निर्देशों के अनुरूप छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में बदलाव को मंजूरी दी गई। इसके तहत न्यास की 70% राशि का उपयोग पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला-बाल कल्याण, कौशल विकास, स्वच्छता और आवास जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में किया जाएगा।

Chhattisgarh politics: रेत खनन के लिए नए नियम

रेत उत्खनन में पारदर्शिता और नियंत्रण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम-2025 को मंजूरी दी गई। इससे अवैध उत्खनन पर रोक लगेगी, ई-नीलामी से खदानें आवंटित होंगी, जिससे पर्यावरणीय नियमों का पालन और राजस्व में वृद्धि होगी।

Chhattisgarh politics: कृषि भूमि के बाजार मूल्य निर्धारण में बदलाव

अब ग्रामीण कृषि भूमि का मूल्य हेक्टेयर के आधार पर तय किया जाएगा, न कि 500 वर्गमीटर की दर पर। इसके अलावा, सिंचित भूमि के मूल्यांकन से जुड़े कुछ पुराने प्रावधान हटाए गए हैं। यह निर्णय भारतमाला परियोजना और बिलासपुर की जमीन अनियमितताओं को रोकने में सहायक होगा।

Chhattisgarh politics: क्रिकेट अकादमी के लिए भूमि आवंटन

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) को नवा रायपुर के ग्राम परसदा में 7.96 एकड़ भूमि आबंटित की गई है, जहां आधुनिक क्रिकेट अकादमी स्थापित की जाएगी। इससे राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी और खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा।

संबंधित सामग्री

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग जारी है। EVM छेड़छाड़ और हिंसा के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फैसला लिया।

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।