Nava Raipur: नवा रायपुर को आईटी हब बनाने की तैयारी अब तक 6.65 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

chhattisgarh-investment-2025

Nava Raipur: नवा रायपुर को आईटी हब बनाने की तैयारी अब तक 6.65 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

nava raipur नवा रायपुर को आईटी हब बनाने की तैयारी  अब तक 665 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद से राज्य सरकार लगातार निवेशक सम्मेलन कर रही है। मुंबई, बेंगलुरु जैसे महानगरों के बाद अब विदेशी निवेशकों को भी आकर्षित करने की योजना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दस दिन तक अफसरों के साथ जापान और साउथ कोरिया में निवेशकों से मिलेंगे। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के निवेशकों पर सरकार का फोकस रहेगा।

6.65 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले

नई नीति लागू होने के बाद से प्रदेश में 6.65 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसमें स्टील और ऊर्जा के साथ ही सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और एआई आधारित उद्योग भी शामिल हैं। पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स ने नवा रायपुर में 11 हजार करोड़ की सेमी कंडक्टर यूनिट और डेटा सेंटर पार्क का भूमि पूजन किया है।

10 अरब चिप्स के उत्पादन का लक्ष्य

कंपनी ने 2030 तक सेमी कंडक्टर यूनिट में हर साल 10 अरब चिप्स के उत्पादन का लक्ष्य रखा है। बता दें कि राज्य सरकार नवा रायपुर को बेंगलुरु और हैदराबाद की तर्ज पर आईटी हब के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। सरकार ने नैसकॉम के साथ समझौता किया है। साथ ही नवा रायपुर में आईटी इंडस्ट्री की स्थापना के लिए 90 एकड़ जमीन रियायती दर पर आवंटित करने का भी निर्णय लिया है।

विदेशों में भी निवेशकों की तलाश में जुटी सरकार

निवेशकों ने चुने 12 सेक्टर: निवेशकों ने निवेश के लिए प्रमुख रूप से 12 सेक्टर को चुना है। इसमें सर्वाधिक 24 निवेशकों ने स्टील, 17 ने ऊर्जा, 5 ने इलेक्ट्रानिक्स, जबकि 3-3 ने आईटी और आईटीईएस में निवेश के प्रपोजल दिए हैं। कंप्रेस्ड बायोगैस के लिए 3 और सीमेंट, एथेनॉल, फूड प्रोसेसिंग के लिए 2-2, माइनिंग इक्विपमेंट प्लांट, प्लास्टिक उत्पाद, फार्मास्युटिकल और ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर में 1-1 निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

निवेश से बढ़ेगा रोजगार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विदेश दौरे पर जाने से पहले उनसे मिलने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन पहुंचे।65 हजार से ज्यादा को रोजगार राज्य सरकार का दावा है कि अब तक मिले निवेश प्रस्तावों से 65193 लोगों को रोजगार मिलेगा। इन्वेस्ट पत्र जिनको दिया गया है। वहां 63751 लोगों को रोजगार मिलेगा।एनर्जी में 3 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश अब तक ऊर्जा सेक्टर में 3.01 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसमें न्यूक्लियर थर्मल, सोलर, पीएम कुसुम, पीएसपी, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, पॉवर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर आदि के क्षेत्र में निवेश का प्रस्ताव है। Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।