Chhattisgarh Drivers Strike: छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुर...

chhattisgarh-drivers-strike

Chhattisgarh Drivers Strike: छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, परिवहन व्यवस्था ठप

chhattisgarh drivers strike छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू परिवहन व्यवस्था ठप

Chhattisgarh Drivers Strike: छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” शुरू कर दिया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान प्रदेश में कोई भी बस, ऑटो या मालवाहक वाहन सड़कों पर नहीं उतरेंगे। [caption id="attachment_112577" align="alignnone" width="300"]Chhattisgarh Drivers Strike Chhattisgarh Drivers Strike[/caption]

आंदोलन ड्राइवरों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई

शनिवार सुबह रायपुर, गरियाबंद और अन्य जिलों में हड़ताल का असर दिखा। नेशनल हाईवे 130सी पर बड़ी संख्या में ड्राइवर एकत्र होकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं। महासंघ के पदाधिकारी क्षेत्रमोहन ने कहा कि यह आंदोलन ड्राइवरों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई है।

Chhattisgarh Drivers Strike: प्रावधान करने की भी मांग की गई

मुख्य मांगे... ड्राइवरों ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने, ड्राइवर आयोग और वेलफेयर बोर्ड के गठन, कमर्शियल लाइसेंस पर बीमा व्यवस्था, दुर्घटना में मृत्यु पर 10 लाख और अपंगता की स्थिति में 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की है। इसके अलावा ड्राइवर हेल्थ कार्ड, 55 वर्ष की आयु पर पेंशन, ड्राइवरों के बच्चों को शिक्षा व नौकरी में आरक्षण, प्रत्येक जिले में ड्राइवर स्मारक निर्माण और मारपीट या लूट की घटनाओं पर कठोर सजा (पांच वर्ष तक) का प्रावधान करने की भी मांग की गई है।

आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ने की आशंका

महासंघ का कहना है कि सरकार को पहले ही कई बार मांग पत्र सौंपे जा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए अब वे मजबूर होकर सड़कों पर उतरे हैं। संगठन के अनुसार प्रदेशभर में करीब 50 से 60 हजार ड्राइवर इस आंदोलन में शामिल हैं। हड़ताल से राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में परिवहन और आपूर्ति व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।