Chhattisgarh DA Hike 2025: छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी 1 सितंबर से 55% ...

chhattisgarh-da-hike-2025

Chhattisgarh DA Hike 2025: छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी 1 सितंबर से 55% महंगाई भत्ता लागू, आदेश जारी

chhattisgarh da hike 2025 छत्तीसगढ़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी 1 सितंबर से 55 महंगाई भत्ता लागू आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों को त्योहारी सीजन से पहले बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साहू ने राज्य के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की घोषणा की थी। अब वित्त विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके बाद 1 सितंबर 2025 से राज्य के सभी कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55% महंगाई भत्ता मिलेगा।

केंद्र के बराबर मिलेगा महंगाई भत्ता

अभी तक राज्य सरकार के कर्मचारी 53% DA प्राप्त कर रहे थे। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह बढ़कर 55% हो जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के 3.30 लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारी सीधे लाभान्वित होंगे। वहीं छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी 6% की बढ़ोतरी कर इसे 252% कर दिया गया है। [caption id="attachment_101884" align="alignnone" width="227"]आदेश आदेश[/caption]

1 सितंबर से लागू

वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा। कर्मचारियों की अक्टूबर की सैलरी में यह बढ़ोतरी शामिल होकर मिलेगी। हालांकि, कर्मचारियों की एक बड़ी संख्या ने एरियर दिए जाने की मांग भी उठाई है।

त्योहारी सीजन पर सरकार का तोहफा

त्योहारी सीजन से पहले छत्तीसगढ़ सरकार का यह फैसला कर्मचारियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है। बढ़ते महंगाई दर के बीच यह अतिरिक्त DA कर्मचारियों की जेब में सीधे असर डालेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की क्रय शक्ति (Purchasing Power) में इजाफा होगा और स्थानीय बाजारों में खरीदारी की रफ्तार भी बढ़ सकती है।

फेडरेशन की एरियर की मांग

शासकीय कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि राज्य सरकार को महंगाई भत्ते को केंद्र सरकार की घोषणा के समय से ही लागू मानना चाहिए और कर्मचारियों को एरियर का लाभ देना चाहिए। फेडरेशन ने मांग की है कि कर्मचारियों को वास्तविक लाभ तभी मिलेगा जब उन्हें एरियर भुगतान भी किया जाए।

राजस्व पर असर

जानकारों का कहना है कि महंगाई भत्ता बढ़ने से राज्य सरकार पर सैकड़ों करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ आएगा। लेकिन सरकार का मानना है कि कर्मचारियों की संतुष्टि और आर्थिक मजबूती से राज्य की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

एक नजर में

1 सितंबर 2025 से 2% DA बढ़ाकर 55% कर दिया गया। छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को अब 252% महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य के 3.30 लाख अधिकारी और कर्मचारी होंगे लाभान्वित। अक्टूबर की सैलरी से नया DA लागू होकर मिलेगा। कर्मचारी फेडरेशन ने एरियर की मांग रखी। Read More :- इंटेल में 10% हिस्सेदारी अमेरिकी सरकार की: ट्रम्प बोले- CEO ने अपनी नौकरी बचा ली Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।