Balod : ASI ने पुलिस बैरक में फांसी लगाकर की खुदकुशी रात 11 बजे तक ड्यूटी पर थे...

cg-balod-asi-suicide-case

Balod : ASI ने पुलिस बैरक में फांसी लगाकर की खुदकुशी रात 11 बजे तक ड्यूटी पर थे, सुबह पंखे से लटकते मिले

balod  asi ने पुलिस बैरक में फांसी लगाकर की खुदकुशी  रात 11 बजे तक ड्यूटी पर थे सुबह पंखे से लटकते मिले

CG Balod ASI Suicide Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस बैरक में ASI ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे आरक्षक बैरक पहुंचे तो एएसआई को पंखे पर फंदे से झूलते देखा। तत्काल आस-पास के लोगों को बुलाकर उन्हें नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक हीरामन मंडावी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चिखलकसा मॉर्च्युरी भेज दिया है। हीरामन मंडावी दल्लीराजहरा थाने में पदस्थ थे। घटना दल्लीराजहरा थाना इलाके की है।

7 महीने पहले हुआ था ट्रांसफर

एएसआई हीरामन मंडावी दुर्ग जिले के बोरसी के रहने वाले थे। उनका परिवार वहीं रहता है। वो लंबे समय से बालोद जिले में सेवाएं दे रहे थे। वे यातायात विभाग समेत जिले के कई थानों में पदस्थ रह चुके थे। 7 महीने पहले ही उनका ट्रांसफर अर्जुन्दा से दल्लीराजहरा थाने में हुआ था। सहकर्मियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक वे थाने में कार्यरत रहे और उसके बाद सोने चले गए। सुबह जब कुछ जवान स्नान कर लौटे तो उन्होंने हिरामन को फंदे पर झूलते देखा

सुसाइड की वजह साफ नहीं- सीएसपी

मामले में दल्लीराजहरा सीएसपी चित्रा वर्मा का कहना है कि, पुलिस के बैरक में ही हीरामन मंडावी रहते थे। उसी कमरे में फांसी लगाई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

दुर्ग RPF की महिला सिपाही ने की थी खुदकुशी

इससे पहले दुर्ग RPF में पदस्थ महिला आरक्षक रमा ध्रुव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि युवती ने बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया है। मोहन नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

CG Balod ASI Suicide Case: मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि....

महिला मूलतः बिलासपुर जिले के पाली की रहने वाली है। वो आरपीएफ में महिला सिपाही के पद पर पदस्थ थी। शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि उसने दीपक नगर सड़क नंबर एक दुर्ग स्थित किराये के मकान में फांसी लगा लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस ने देखा कि रमा ध्रुव की लाश फंदे पर लटकी है। उसने बेड के ऊपर कुर्सी रखकर पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। उसे दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मर्चूरी में रखवा दिया गया है।

संबंधित सामग्री

RR vs DC IPL Result: दिल्ली के हाथों रॉयल्स को मिली हार, सीजन के टॉप स्कोरर बने KL

खेल

RR vs DC IPL Result: दिल्ली के हाथों रॉयल्स को मिली हार, सीजन के टॉप स्कोरर बने KL

In IPL 2026, Delhi Capitals defeated Rajasthan Royals by 7 wickets at Jaipur's Sawai Mansingh Stadium. KL Rahul and Pathum Nissanka led the chase.

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग, 4 मई को नतीजे

पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग जारी है। EVM छेड़छाड़ और हिंसा के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने फैसला लिया।

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।