BJP Worker Killed: बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, मुखबरी के शक में BJP कार्यकर्ता की हत्या

bjp-worker-killed

BJP Worker Killed: बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, मुखबरी के शक में BJP कार्यकर्ता की हत्या

bjp worker killed बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल मुखबरी के शक में bjp कार्यकर्ता की हत्या

BJP Worker Killed: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली वारदात ने बस्तर संभाग को हिला कर रख दिया। इलमिड़ी थाना क्षेत्र के मुजालकांकेर गांव में नक्सलियों ने बीजेपी के मंडल कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

BJP Worker Killed: मुखबिरी के शक में हत्या

पुलिस के अनुसार, सत्यम पुनेम की हत्या की जिम्मेदारी माओवादी संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली है। घटनास्थल पर मिले एक पर्चे में पुनेम को “पुलिस मुखबिर” बताया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि सरकार, भाजपा और आरएसएस की नीतियों के खिलाफ कोई भी काम करेगा, उसे इसी तरह अंजाम भुगतना पड़ेगा। Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

BJP Worker Killed: शव के पास मिला नक्सली पर्चा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के इलमिड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुजालकांकेर गांव में नक्सलियों ने सोमवार रात मृतक बीजेपी कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है और मामले की जांच में जुट गई है.

BJP Worker Killed: नक्सलियों के पर्चे में लिखा?

“भाजपा, आरएसएस और विष्णुदेव सरकार माओवादी पार्टी को मार्च 2026 तक खत्म करने के लक्ष्य के साथ गांव-गांव में संगठन मजबूत कर रही हैं। पुलिस मुखबिरी तंत्र के ज़रिए हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है। सत्यम पुनेम को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने पुलिस से संपर्क बनाए रखा। जुलाई 2024 में उसके द्वारा दी गई सूचना के कारण हमारे एक साथी को जेल भेजा गया था। इसलिए मद्देड़ एरिया कमेटी सत्यम पुनेम की हत्या की जिम्मेदारी लेती है। उसकी मौत की असली जिम्मेदार भाजपा, आरएसएस और सरकार हैं।”

BJP Worker Killed: अब तक 40 की हत्या

पुलिस के अनुसार, पुनेम की हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली है। शव के पास से एक पर्चा भी बरामद किया गया है, जिसमें पुनेम के मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है. बता दें कि बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर संभाग में इस साल अब तक माओवादी हिंसा में करीब 40 लोगों की जान जा चुकी है। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?  

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।