Bilaspur: रेलवे डिपो दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ठेका कर्मी वंद...

bilaspur-train-washing-worker-burnt-by-133kv-wire

Bilaspur: रेलवे डिपो दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ठेका कर्मी वंदे-भारत की सफाई कर रहा था, चालू कर दी लाइन

bilaspur रेलवे डिपो दर्दनाक हादसा हाईटेंशन तार की चपेट में आया ठेका कर्मी  वंदे-भारत की सफाई कर रहा था चालू कर दी लाइन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे कोचिंग डिपो में बड़ा हादसा हो गया। वंदे भारत के एक्स्ट्रा कोच की धुलाई करते समय एक ठेका कर्मी युवक 133KV हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सफाई करते ट्रेन की चपेट में आया

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक दर्द से तड़पते हुए दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम प्रताप बर्मन है, जो एक ठेका कंपनी के तहत काम कर रहा था। प्रताप कोच की सफाई कर रहा था, तभी अचानक किसी ने लाइन चालू कर दी।युवक का संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से हो गया। युवक जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है। साथी कर्मचारियों ने कहा कि रेलवे अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये घटना हुई है।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रताप बर्मन का शरीर बुरी तरह झुलस गया है। गंभीर हालत में उस रेलवे अस्पताल लाया गया। उसकी हालत को देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया है। घायल को दोपहर 2:20 बजे सिम्स के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया। 3:45 बजे परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया।

विभाग की लापरवाही?

साथी ठेका कर्मचारी चरणदास का कहना है कि, हम वाटर टेस्टिंग करते हैं। रेलवे कर्मचारी मीणा सर ने कहा कि जैमर लग गया है। ऊपर चढ़ जाओ। हम ऊपर चढ़े तो बारिश होने लग गई। इसके बाद नीचे उतर गए। लेकिन मीणा सर ने कहा कि, दूसरे जगह काम करना है। काम खत्म करो और पाइप निकाल कर जल्दी ले आओ। जैमर का काम वही देखते हैं। उनके कहने पर ही हम ऊपर चढ़े। इस दौरान कर्मचारी हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में मीणा सर की गलती है। उन्हें ही लाइन चालू है या बंद है, इसकी जानकारी होती है। उनके कहने पर ही हम ऊपर चढ़ते हैं। हमें इसकी जानकारी नहीं होती है कि जैमर कौन चालू कर रहा है और बंद कर रहा है।

133 केवी लाइन कर दी चालू

पीड़ित के दोस्त अरुण सोनवानी ने बताया कि, मुझे कॉल आया कि एक्सीडेंट हो गया है। जब अस्पताल पहुंचा तो उसे रेलवे अस्पताल लेकर पहुंच गए थे। वहां पता चला कि 133 केवी लाइन बिजली तार की चपेट में आया है। सफाई करने के दौरान बिजली लाइन बंद कर दी जाती है, लेकिन उस दौरान सप्लाई चालू थी। वंदे भारत ट्रेन आने के चलते लाइन चालू कर दिया गया था, लेकिन इसकी सूचना इधर कर्मचारियों को नहीं दी गई है। इस घटना में ठेकेदार की लापरवाही है। उसने कर्मचारियों को सूचना नहीं दी की लाइन चालू है, दोस्त को पता होता तो हादसा नहीं होता।

जांच के बाद होगी कार्रवाई- DCM

रेलवे के सीनियर DCM अनुराग सिंह ने कहा कि हादसे के बाद घायल के इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है। हादसा क्यों और कैसे हुआ? इसकी जांच के लिए सेफ्टी डिपार्टमेंट को निर्देशित किया गया है। जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना Watch Now :- मछली गैंग का बड़ा खुलासा...! | पीड़ितों ने बताए अफसर से लेकर मंत्री तक के नाम  

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।