Bilaspur Division: भारतीय रेल के इतिहास में बिलासपुर मंडल का कीर्तिमान..100 मिलियन टन माल लोडिंग

bilaspur-division

Bilaspur Division: भारतीय रेल के इतिहास में बिलासपुर मंडल का कीर्तिमान..100 मिलियन टन माल लोडिंग

bilaspur division भारतीय रेल के इतिहास में बिलासपुर मंडल का कीर्तिमान100 मिलियन टन माल लोडिंग

Bilaspur Division: बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। मंडल ने मात्र 195 दिनों में 100 मिलियन टन माल लोडिंग का ऐतिहासिक लक्ष्य पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले यह रिकॉर्ड धनबाद मंडल (डीएचएन डिवीजन) के नाम था, जिसने 197 दिनों में यह आंकड़ा छुआ था। [caption id="attachment_110913" align="alignnone" width="300"]Bilaspur Division Bilaspur Division[/caption]

Bilaspur Division: जिसने 197 दिनों में यह आंकड़ा छुआ था

बिलासपुर मंडल ने अपने पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है, जिसमें उसने पिछले वित्तीय वर्ष में 203 दिनों में यह उपलब्धि प्राप्त की थी। इस वर्ष यह लक्ष्य और भी कम समय में प्राप्त कर बिलासपुर मंडल भारतीय रेल का सबसे तेज़ी से 100 मिलियन टन माल लोडिंग पूरा करने वाला देश का पहला मंडल बन गया है।

पूरा करने वाला देश का पहला मंडल बन गया

इस शानदार उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने पूरे मंडल के रेल कर्मयोगियों, लोको पायलटों, ऑपरेटिंग स्टाफ, कॉमर्शियल विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीम भावना, समर्पण और लगातार मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि मंडल इसी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देता रहेगा।

बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया

इस उपलब्धि को लेकर मंडल नियंत्रण कक्ष के सभागार में उत्सव का माहौल देखने को मिला। डीआरएम राजमल खोईवाल की उपस्थिति में कर्मचारियों ने केक काटकर इस सफलता का जश्न मनाया और आपसी खुशी साझा की। इस अवसर पर डीआरएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Bilaspur Division: रेलवे की रीढ़ बनने की दिशा में अग्रसर है

बिलासपुर मंडल की यह उपलब्धि न सिर्फ रेलवे के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह साबित करती है कि संगठित प्रयास, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के योगदान से किसी भी लक्ष्य को तेजी से हासिल किया जा सकता है। इस रिकॉर्ड के साथ बिलासपुर मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह भारतीय रेलवे की रीढ़ बनने की दिशा में अग्रसर है।

संबंधित सामग्री

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश

बरगी डैम हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

रेस्क्यू टीम ने 15 को बचाया, लापता लोगों की तलाश जारी, प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर मौजूद

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

देश-विदेश

दिल्ली पुलिस ने किया इंटरनेशनल आर्म्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, पाकिस्तान से कनेक्शन हुआ उजागर

दिल्ली पुलिस ने उत्तर भारत में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पाकिस्तान और नेपाल बॉर्डर से जुड़े इस गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार।

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मंदिरों के प्रबंधन पर मचा सियासी संग्राम; VHP ने 37 मंदिर हिंदू समाज को सौंपने की उठाई मांग

VHP ने हिमाचल सरकार पर 37 मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को लेकर धार्मिक असमानता का आरोप लगाया है, मांग की कि इन्हें हिंदू समाज को सौंपा जाए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

झारखंड

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान, हर जिले में दौड़ेगी मोबाइल साइंस बस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस की शुरुआत की।

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 16 मजदूरों की मौत

इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर पिकअप वाहन के पलटने से 16 मजदूरों की मौत हो गई, 30 घायल। निरीक्षण में NHAI की लापरवाही सामने आई।