CG NEWS: गोलियों से दहला बिलासपुर,कांग्रेस नेता पर 14 राउंड फायरिंग की बाल-बाल बचे

bilaspur-congress-leader-firing-attack-2025

CG NEWS: गोलियों से दहला बिलासपुर,कांग्रेस नेता पर 14 राउंड फायरिंग की बाल-बाल बचे

cg news गोलियों से दहला बिलासपुरकांग्रेस नेता पर 14 राउंड फायरिंग की बाल-बाल बचे

Bilaspur Congress leader firing : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस के जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह के निजी कार्यालय के बाहर तीन नकाबपोश बाइक सवार हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। आरोपियों ने लगभग 14 राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन नितेश सिंह हमले में बाल-बाल बच गए।

घटना का विवरण

मस्तूरी थाना क्षेत्र के नहर पार स्थित कार्यालय के बाहर अचानक फायरिंग शुरू हुई। हमलावरों ने पिस्तौल से गोलियां चलाईं जबकि तीसरा बाइक चलाता रहा। गोलीबारी से दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई और लोग आरोपी भाग निकले।

पुलिस की प्रतिक्रिया

पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पूरे इलाके में नाकेबंदी कराई गई और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या राजनीतिक विवाद को हथियार के रूप में देखा जा रहा है। READ MORE :छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मोन्था का असर,कई जिलों में हुई बारिश

पुराने विवाद के चलते वारदात

पुलिस अफसरों ने नीतेश और उसके करीबियों से पूछताछ की। जिसके आधार पुलिस को आशंका है कि हमले के पीछे  पुरानी रंजिश वजह हो सकती है। बता दें कि 2023 में श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मैग्नेटो मॉल के सामने युवा कांग्रेस नेताओं के दो गुटों में लड़ाई हुई थी।आरोप है कि नीतेश और उसके साथियों ने मिलकर युवक कांग्रेस मस्तूरी के उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत और उसके दोस्तों पर नीतेश सिंह और समर्थकों ने हमला किया था। इसे लेकर जमकर बवाल भी हुआ था।

हमलावरों की तलाश जारी

तीन हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वे हेलमेट और नकाब पहनकर आए थे, जिससे उनकी पहचान छिपी रही। पुलिस ने आसपास के इलाकों में दबिश दी है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।

सामाजिक प्रभाव

बिलासपुर में इस हिंसक घटना ने राजनीतिक हलकों में भारी सनसनी पैदा कर दी है। इस हमले का मकसद केवल डराने-धमकाने का न होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर हमला माना जा रहा है। नितेश सिंह के समर्थक और पार्टी की ओर से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।  

संबंधित सामग्री

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्य प्रदेश

डॉ. मोहन यादव ने किया जलूद सोलर पावल प्लांट का लोकार्पण, जनभागीदारी से निर्मित

मध्यप्रदेश के महेश्वर में डॉ. मोहन यादव ने जलूद सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया, जो जनभागीदारी से निर्मित देश का पहला सोलर प्लांट है।