Raipur: गिरफ्तारी से बचने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल, बोले- बेटे की तरह किया जा सकता है टारगेट

bhupesh-baghel-supreme-court-bail-plea-ed-case

Raipur: गिरफ्तारी से बचने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल, बोले- बेटे की तरह किया जा सकता है टारगेट

raipur गिरफ्तारी से बचने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल बोले- बेटे की तरह किया जा सकता है टारगेट

शराब-कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच के दायरे में आए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। गिरफ्तारी से बचने से बघेल ने सुप्रीम कोर्ट अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। अपनी याचिका में उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत

याचिका में पूर्व सीएम ने कहा कि जैसे उनके बेटे चैतन्य बघेल को राजनीतिक द्वेष में फंसाकर गिरफ्तार किया गया, वैसे ही उन्हें भी टारगेट किया जा सकता है। बघेल का कहना है कि उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द सुनवाई होगी।

चैतन्य ने भी सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका

इसके अलावा शराब घोटाला मामले में जेल में बंद भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने भी सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है। चैतन्य की याचिका में कहा गया है कि न तो उनका नाम ED की FIR में है और न ही किसी गवाह के बयान में, फिर भी उन्हें राजनीतिक मकसद से गिरफ्तार किया गया है।

भूपेश के घर पड़ी था ED की रेड

शराब घोटाला मामले में 5 महीने पहले ED ने पूर्व CM भूपेश बघेल के घर छापेमारी की थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली। टीम के जाने के बाद खुद पूर्व सीएम ने बताया था कि, 32-33 लाख रुपए और दस्तावेज टीम ले गई है। भूपेश और उनके बेटे चैतन्य के भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर 4 गाड़ियों में ED की टीम पहुंची थी। दोपहर में कार्रवाई के बीच नोट गिनने और सोना जांचने की मशीनें भी मंगाई गई। इस बीच ED की कार पर बाहर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प भी हुई थी।

चैतन्य के साथ 14 जगहों पर छापे पड़े थे

इसी दिन भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े कई ठिकानों समेत 14 जगहों पर छापे पड़े थे। 2100 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल को भी लाभ पहुंचाने का दावा किया गया। चैतन्य के करीबी और सहयोगी लक्ष्मीनारायण बंसल और ​पप्पू बंसल के ठिकानों पर भी कार्रवाई हुई थी। Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात! Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

 स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

लाइफ स्टाइल

स्वादिष्ट और सेहतमंद खीरे की कढ़ी की रेसिपी जानें!

Learn how to make Cucumber Kadhi, a refreshing and healthy dish ideal for hot weather, featuring ingredients like cucumber, besan, and spices.

Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या!

उत्तर प्रदेश

Jaunpur Barat Dulha Murder: दूल्हे की गोली मारकर बेरहमी से की हत्या!

In Jaunpur, Uttar Pradesh, a groom was fatally shot by two masked gunmen during his wedding procession on May 1. The attackers fled the scene.

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्य प्रदेश

ग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर आधारित सेमिनार का उद्घाटन किया। इसमें लोक निर्माण की अनुकूल तकनीकों पर चर्चा की गई।

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, CM बोले - सरकार फांसी की मांग करेगी

देश-विदेश

पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या, CM बोले - सरकार फांसी की मांग करेगी

पुणे के नसरापुर में 4 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या की घटना ने आक्रोश फैला दिया है। आरोपी भीमराव कांबले को पकड़ा गया है।

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

उत्तर प्रदेश

मेरठ में बाप ने मां का 3 बेटियों के सामने गला रेता, लूट की रची कहानी

मेरठ के लिसाड़ी गेट में पति ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी कौसर की हत्या कर दी। यह घटना उनकी तीन बेटियों के सामने हुई, जिसमें उसने लूट की कहानी गढ़ी।