Ambikapur: NH-43 हादसा: गड्ढे में टायर फटने से कार खड़े ट्रक से टकराई, ठेकेदार अतुल सिंह की मौत

ambikapur-road-accident

Ambikapur: NH-43 हादसा: गड्ढे में टायर फटने से कार खड़े ट्रक से टकराई, ठेकेदार अतुल सिंह की मौत

ambikapur nh-43 हादसा गड्ढे में टायर फटने से कार खड़े ट्रक से टकराई ठेकेदार अतुल सिंह की मौत

ठेकेदार अतुल सिंह (26 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो दोस्त बाल-बाल बच गए।

गड्ढे में घुसा टायर और फिर हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, अतुल सिंह अपने दोस्तों के साथ एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने अंबिकापुर से अजब नगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार गांधीनगर थाना क्षेत्र के एक गैरेज के सामने पहुंची, सड़क पर बने पानी से भरे गड्ढे में अचानक कार का टायर घुस गया और फट गया। टायर फटते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हालांकि कार के एयरबैग खुले, लेकिन ड्राइवर साइड का एयरबैग फट गया। इसी दौरान अतुल सिंह का सिर ट्रक के पीछे लगे लोहे के एंगल से टकराया, जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोस्तों की जान बची, लेकिन ठेकेदार की मौत

हादसे में कार चला रहे अतुल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि उनके दो साथी मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से अतुल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अतुल सिंह पेशे से ठेकेदार थे और अपने चाचा कांग्रेस नेता राम विनय सिंह के साथ मिलकर ठेकेदारी का काम करते थे। उन्होंने कृषि विषय में एमएससी की डिग्री ली थी। अतुल की पत्नी इन दिनों अपने दो साल के बच्चे के इलाज के लिए पटना मायके गई हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही वह अंबिकापुर के लिए रवाना हो गई। परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हाईवे पर हादसों का सिलसिला

NH-43 लंबे समय से गड्ढों और लापरवाही का शिकार बना हुआ है। जिस गड्ढे में अतुल की कार का टायर फंसा था, वह पानी से लबालब भरा हुआ था, जिसके कारण ड्राइवर उसे देख नहीं सका। खास बात यह है कि हादसे से महज आधे घंटे पहले उसी ट्रक से एक बाइक और एक ऑटो भी टकरा चुके थे।गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सड़क पर खड़े ट्रक और हाईवे की खराब स्थिति हादसे का बड़ा कारण हैं। संबंधितों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

गड्ढों से जानलेवा खतरा

यह हादसा एक बार फिर यह साबित करता है कि नेशनल हाईवे की बदहाल स्थिति यात्रियों की जान पर भारी पड़ रही है। बरसात के बाद सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें पानी भर जाने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोग प्रशासन और एनएचएआई से लगातार मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Read More :- गगनयान मिशन की तैयारी: क्रू मॉड्यूल का एयर ड्रॉप टेस्ट सफल

Watch Now :- मछली गैंग का बड़ा खुलासा...! | पीड़ितों ने बताए अफसर से लेकर मंत्री तक के नाम

संबंधित सामग्री

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

मध्य प्रदेश

शिक्षकों के हित में मध्यप्रदेश सरकार को बड़ी सफलता,TET को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू याचिका की सुनवाई नियत

13 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नियत. शिक्षकों के पक्ष को विस्तार से रखने का अवसर, मप्र शासन ने 17 अप्रैल को दायर की थी पुनर्विचार याचिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

जुर्म गाथा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम पर ‘डीपफेक’ ठगी; 22 हजार से 1 करोड़ रुपये कमाने का दिया जा रहा झांसा

रक्षा मंत्री के नाम से जुड़े फर्जी डीपफेक वीडियो के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें लोगों को करोड़पति बनने का लालच दिया गया।

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर ‘दोस्ती में दरार’? CM सोरेन और कांग्रेस के बीच बढ़ी खींचतान

झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव उभरा है, कांग्रेस और झामुमो के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं।

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर मप्र सरकार सख्त: कई कर्मचारी बर्खास्त-निलंबित, सीएम डॉ यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी क्रूज हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने जिम्मेदार कर्मचारियों को बर्खास्त कर निलंबित किया।

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्य प्रदेश

जबलपुर क्रूज हादसा: CM डॉ यादव ने पीड़ितों से की मुलाकात, बच्चों को लगाया गले

मध्यप्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बरगी क्रूज हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और SOP तैयार करने का आश्वासन दिया।