भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक बार फिर जीत हासिल कर ली है।
Champions Trophy 2025 IND vs NZ: IND टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया। रविवार को 250 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड 45.3 ओवर में 205 रन पर ही ढेर हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट झटके, कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। वहीं NZ के केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए।
बता दे की, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। इंडियन टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन ही बना सकी। श्रेयस ने 79 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड से मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए।
इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-A में टॉप पोजिशन के साथ फिनिश किया है, यानी कि भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी।
50 से चुके हार्दिक-अक्षर(Champions Trophy 2025 IND vs NZ)
वहीं अक्षर पटेल ने 42 और हार्दिक पंड्या ने 45 रन बनाए, दोनों ही खिलाड़ी फिफ्टी बनाने से चूक गए। न्यूजीलैंड की ओर मैट हेनरी ने 5 विकेट झटके।
बता दे कि, दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। जीतने वाली टीम टेबल पर टॉपर रहते हुए ग्रुप स्टेज खत्म करेगी और सेमीफाइनल में Australia से भिड़ेगी। वहीं हारने वाली टीम साउथ अफ्रीका के साथ मुकाबला करेगी।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
IND vs NZ: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IND : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।
NZ : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।
