Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • श्रीसीम यौन शोषण कांड: फर्जी ‘बाबा’ की गिरफ्तारी से हिला देश, 17 छात्राओं की टूटी चुप्पी
  • Top Story
  • देश-विदेश

श्रीसीम यौन शोषण कांड: फर्जी ‘बाबा’ की गिरफ्तारी से हिला देश, 17 छात्राओं की टूटी चुप्पी

Shital Sharma September 28, 2025

यूएन-ब्रिक्स के झूठे कार्ड के पीछे छिपा दरिंदा!

 chaitanyanand-sexual-harassment-case-delhi-arrest-fake-un-brics-card 

बाबा या शिकारी? दिल्ली की दीवारों के पीछे छिपा था ये गुनहगार…  

chaitanyanand sexual harassment case: कभी आध्यात्म की आड़ में ज्ञान बाँटने वाला और खुद को ‘संयुक्त राष्ट्र का दूत’ बताने वाला स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी, असल में उन सैकड़ों छात्राओं के लिए एक ऐसा डर था, जो उन्होंने किसी से कभी नहीं कहा था जब तक कि 17 बहादुर लड़कियों ने चुप्पी नहीं तोड़ी।

शनिवार की रात जब दिल्ली पुलिस ने उसे आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया, तब ये सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं थी ये उन सिसकियों की गूंज थी, जो हॉस्टल की दीवारों में दफ्न थीं।

Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

chaitanyanand sexual harassment case: ‘आई लव यू, बेबी’ से शुरू होता था शोषण का सिलसिला

वो मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट था श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च (SRISIIM)। लड़कियां बेहतर करियर और उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर आई थीं। पर वहां मिला एक ‘बाबा’ जो उनके कपड़ों की तारीफ करता, बालों को सहलाने की बात करता और व्हाट्सएप पर भेजता अश्लील मैसेज “आई अडोर यू”, “बेबी, यू लुक ब्यूटीफुल”।

और अगर छात्रा विरोध करे? तो धमकी मिलती: “मार्क्स कम कर दूंगा”, “विदेश टूर कैंसिल समझो।”

ईडब्ल्यूएस कोटे की छात्राओं को बनाया शिकार

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की छात्राओं को टारगेट किया। ये वो लड़कियां थीं जो स्कॉलरशिप पर पढ़ रही थीं, परिवार की उम्मीद थीं… और शायद इसीलिए विरोध करने से डरती थीं।

जैसे-जैसे पुलिस ने छात्राओं से बातचीत शुरू की, कई के चेहरों पर डर और आंसू लौट आए। 32 छात्राओं से पूछताछ में से 17 ने यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना की पुष्टि की, और 16 ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

यूएन, ब्रिक्स का नकली चेहरा और असली साजिश

chaitanyanand sexual harassment case: जब दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद को गिरफ्तार किया, उसके पास से दो फर्जी विजिटिंग कार्ड मिले। एक में वह खुद को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी राजदूत बता रहा था, और दूसरे में ब्रिक्स संयुक्त आयोग का विशेष दूत।

 chaitanyanand-sexual-harassment-case-delhi-arrest-fake-un-brics-card 

क्या कोई सामान्य बाबा इतना बड़ा फरेब कर सकता है? यहाँ सिर्फ यौन शोषण ही नहीं, एक जाल था नाम, पद, पहचान, और ताकत का झूठा भ्रम देकर छात्राओं को मानसिक रूप से तोड़ने का।

फैकल्टी और वार्डन भी शामिल?

इस मामले की सबसे डरावनी परत तब खुली जब पुलिस को पता चला कि तीन महिला वार्डन और फैकल्टी भी आरोपी की मदद कर रही थीं। वे छात्राओं पर दबाव डालतीं, व्हाट्सएप चैट्स डिलीट करवातीं और कहतीं “किसी को मत बताना, वरना तुम्हारा करियर बर्बाद हो जाएगा।”

अब क्या होगा आगे?

स्वामी चैतन्यानंद को फिलहाल वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में रखा गया है, और पूछताछ जारी है। उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज हो चुका है, और पुलिस साइबर साक्ष्य, चैट्स और छात्राओं के बयान को आधार बनाकर केस को आगे बढ़ा रही है।

delhi-college-chief-sexual-harassment-allegations-17-students

छात्राएं अब भी डरी हुई हैं। कुछ ने कॉलेज छोड़ दिया, कुछ अभी भी न्याय की उम्मीद में हैं।

ये सिर्फ केस नहीं, एक आइना है गुरू की गद्दारी का

गुरु को भगवान से ऊपर माना गया है, लेकिन जब वही ‘गुरु’ अपनी शक्ति का इस्तेमाल शोषण के लिए करता है, तो वह समाज के हर उस रिश्ते को कलंकित करता है जो विश्वास पर टिका है। स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती का यह मामला देश को चेतावनी देता है संस्थानों में बैठे नकली गुरुओं से सावधान रहो। ये घटना उस हर माता-पिता के लिए एक सवाल छोड़ती है क्या आपकी बेटी का कॉलेज वाकई सुरक्षित है? 

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: World Archery Para Championships: शीतल देवी ने ओजनूर गिर्डी को हराकर जीता गोल्ड मेडल!
Next: बिना सुने बदनाम कर दिया गया: RPSC की पूर्व मेंबर मंजू शर्मा की हाईकोर्ट में अपील,

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.