Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BHOPAL CRIME: पत्रकारिता विश्वविद्यालय का छात्र अमन कुमार निकला साइबर फ्रॉड पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

BHOPAL CRIME: पत्रकारिता विश्वविद्यालय का छात्र अमन कुमार निकला साइबर फ्रॉड पाकिस्तान से जुड़ा कनेक्शन

divya mistry September 29, 2025

BHOPAL CRIME: भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (एमसीयू) के छात्र और एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अमन कुमार का नाम एक बड़े साइबर फ्रॉड में सामने आया है। अमन पर आरोप है कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों को सरकारी योजनाओं का लालच देकर भारतीय डाक भुगतान बैंक (IPPB) के 250 से अधिक खाते खुलवाए, जिनका इस्तेमाल करीब 3 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन के लिए किया गया…

BHOPAL CRIME
BHOPAL CRIME

BHOPAL CRIME: आईए जानते है अमन के बारे में..

जानकारी के अनुसार अमन मूल रूप से बिहार के खाप गोपालपुर का रहने वाला है और एमसीयू में मॉस कम्युनिकेशन का तीसरे वर्ष का छात्र है… बताया जा रहा है कि मोतिहारी में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात इरशाद नाम के युवक से हुई, जिसने उसकी पहचान पाकिस्तान में बैठे अरशद से कराई… अमन, इरशाद और अरशद मिलकर इस फ्रॉड को अंजाम दे रहे थे…

BHOPAL CRIME: कैसे होता था  फ्रॉड…

बिहार के मोतिहारी में पुलिस की कार्रवाई के दौरान इस नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें सामने आया कि इस फ्रॉड को बिहार के राजपुर पटखौलिया पंचायत के सरपंच का बेटा विशाल कुमार लीड कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

BHOPAL CRIME: खातों पर होल्ड लगा और नोटिस मिले

पूछताछ में सामने आया कि इन आरोपियों ने 500 रुपए का लालच देकर ग्रामीणों से IPPB में खाते खुलवाए। हर खाता खोलवाने पर अमन को 2500 से 5000 रुपए तक मिलते थे। वहीं, कई बार लेनदेन में भी उसकी हिस्सेदारी रहती थी। खाताधारकों को पासबुक नहीं दी गई और बाद में बताया गया कि खाते बंद हो चुके हैं। जब खातों पर होल्ड लगा और नोटिस मिले, तब पूरा मामला उजागर हुआ।

BHOPAL CRIME
BHOPAL CRIME

संदिग्ध लेनदेन के सबूत भी मिले…

एनएसयूआई की भूमिका पर सवाल उठाते हुए एबीवीपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। एबीवीपी नेताओं का कहना है कि एनएसयूआई लगातार देशविरोधी गतिविधियों में शामिल रहती है और पाकिस्तान से इसकी कथित नजदीकियां सामने आती रही हैं। अमन के मोबाइल से पाकिस्तान के नंबर और संदिग्ध लेनदेन के सबूत भी मिले हैं।

BHOPAL CRIME: और खुलासा होगा…

करीब 20 दिन पहले ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत की थी कि सरपंच के बेटे ने खाते खुलवाकर पासबुक नहीं दी और पैसे का कोई हिसाब नहीं मिला। फिलहाल साइबर थाना पूरे नेटवर्क की जांच कर रहा है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी प्रतिक्रिया दी

BHOPAL CRIME
BHOPAL CRIME

पूरे मामले पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी प्रतिक्रिया दी… उन्होंने x पर ट्वीट कर लिखा की “मध्यप्रदेश और देश की जनता अब कांग्रेस की हकीकत पहचान चुकी है— कांग्रेस का “हाथ” बार-बार देशविरोधी ताकतों के साथ पकड़ा जा रहा है! “

BHOPAL CRIME
BHOPAL CRIME

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : CM यादव की हरदावासियों को बड़ी सौगात, 489 करोड़ रुपये प्राइवेट स्कूलों में करेंगे ट्रांसफर
Next: Madhya Pradesh weather: मध्यप्रदेश में दशहरे पर भी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में बारिश की संभावना

Related Stories

पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
होलिका दहन
  • मध्य प्रदेश

भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी

Narendra Singh March 2, 2026
Husband Wife Suicide CG
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.