Bangladesh bus accident: बांग्लादेश के राजबाड़ी में पद्मा नदी में एक यात्री बस के गिर गई। हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं और कुछ अभी भी लापता हैं। राजबाड़ी से ढाका जा रही इस बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे। यह घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे दौलतदिया फेरी टर्मिनल नंबर 3 के सामने हुई।

फेरी पर चढ़ाने के दौरान हादसा
दरअसल, बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी कि तभी वह नियंत्रण खोकर पानी में जा गिरी। चश्मदीदों के मुताबिक, बस खचाखच भरी हुई थी। फायर सर्विस के मुताबिक, 23 शव बस के अंदर से निकाले गए, जिनमें 11 महिलाएं, 7 पुरुष और 5 बच्चे हैं। इसके अलावा 8 लोगों को जिंदा बचाया गया, लेकिन उनमें से 2 महिलाओं की अस्पताल में मौत हो गई। कुछ लोगों की तलाश जारी है।
Bangladesh bus accident: 25 लोगों की मौत
बता दे, बांग्लादेश में बसों और गाड़ियों को नदी पार कराने के लिए फेरी का इस्तेमाल होता है। यह एक बड़ी नाव जैसा होता है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए। रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर सर्विस की 4 टीमें और 10 गोताखोर शामिल रहे। इनके साथ सेना, पुलिस, कोस्टगार्ड, BIWTC और लोकल पुलिस ने भी मिलकर काम किया। कुल 25 मृतकों में से 22 शव फायर सर्विस ने निकाले, जबकि 2 लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया लेकिन बाद उनकी मौत हो गई, जबकि 1 शव नौसेना के गोताखोरों ने बरामद किया।
View this post on Instagram
मृतकों की पहचान
मरने वालों में ज्यादातर की पहचान हो चुकी है, जिनमें महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद प्रशासन ने जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी की अगुवाई एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कर रहे हैं और इसमें पुलिस, फायर और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं। कमेटी को 3 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
